फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the corona report of the wife of engineer and her motherinlaw came negative after 24 days

24 दिन बाद इंजीनियर की पत्नी की रिपोर्ट आई निगेटिव, छुटटी

Wed, 27 May 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
the corona report of the wife of engineer  and her motherinlaw came negative after 24 days
लूकरगंज के इंजीनियर की पत्नी और सास की कोरोना जांच रिपोर्ट मंगलवार को निगेटिव आ गई। लिहाजा, दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इंजीनियर की पत्नी 24 दिन जबकि सास को 20 दिनों तक कोविड वार्ड में रहना पड़ा। इनके अलावा प्रयागराज के नौ अन्य मरीजों के साथ प्रतापगढ़ के दो और फतेहपुर के एक मरीज को ठीक होने पर छुट्टी मिल गई। सभी घर चले गए हैं।
विज्ञापन

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के कोविड-19 के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि अस्पताल से ठीक होकर घर जाने वालों में चार महिलाएं, जबकि एक पुरुष है। इसके अलावा कोटवां-बनी एल-1 हॉस्पिटल से जिन मरीजों की छुट्टी दी गई है, वे सभी मऊआइमा के आपस में संपर्क वाले थे। अस्पताल के नोडल इंचार्ज डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि सभी को घर भेजे दिया गया। वहीं इंजीनियर की पत्नी और सास की छठवीं जांच रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि इंजीनियर के भाई व उसकी पत्नी और मां की छुट्टी पहले ही अस्पताल से हो चुकी है। एसआरएन से प्रयागराज के अलावा प्रतापगढ़ के दो, फतेहपुर के एक मरीज को भी छुट्टी दी गई है। प्रयागराज में कोरोना के नौ मरीजों की छुट्टी के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 35 रह गई है। 22 मरीज कोटवा-बनी एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती हैं, जबकि बाकी एसआरएन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed