{"_id":"5f03794a8ac95367406f8269","slug":"the-corona-dominates-at-all-ages-the-youth-coming-from-the-age-of-17-to-39-are-included-in-the-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर उम्र पर हावी कोरोना, संक्रमण की जद में आने वाले युवाओं में 17 से 39 वर्ष की उम्र तक वाले शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर उम्र पर हावी कोरोना, संक्रमण की जद में आने वाले युवाओं में 17 से 39 वर्ष की उम्र तक वाले शामिल
Tue, 07 Jul 2020 12:49 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
जिले में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण ने इस मिथक को ध्वस्त कर दिया है कि यह वायरस बुजुर्गों को ही अपना शिकार बनाता है। सोमवार को सामने आए मामलों में ज्यादातर युवा अथवा बच्चे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमण की जद में पहले ही आ चुके लोगों के सात पारिवारिक सदस्यों की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। इसमें दायराशाह अजमल, नखास कोहना के 36 वर्षीय युवक की 10 वर्षीय बेटी, पालकी गेस्ट हाउस इलाके के पास रहने वाले व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी, झलवा के मित्र नगर के व्यक्ति के 67 वर्षीय पिता, 32 वर्षीय भाई और तीन वर्षीय बेटी शामिल है। झलवा के इस परिवार से अब तक कुल पांच लोग पॉजिटिव हो चुके हैं।
इसके साथ ही म्योर रोड और सुल्तानपुर भावा के दो युवक, बादशाही मंडी का 58 वर्षीय व्यक्ति, राजापुर उंचवागढ़ी का 39 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं। इस युवक की बेटी पहले से ही पॉजिटिव है। इसी तरह नया पुरवा का 25 वर्षीय युवक, टैगोर टाउन की 24 वर्षीय युवती, खुशाल पर्वत का 33 वर्षीय युवक, कुशवाहा नगर शिवकुटी का 28 वर्षीय युवक पॉजिटिव आए हैं। सभी को एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।