Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The core message of CNI is unity and service: Edgar Dan

सीएनआई का मूल संदेश एकता और सेवा : एडगर दान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The core message of CNI is unity and service: Edgar Dan
सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर (ऑल सेंट्स कैथेड्रल) में रविवार को चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई - फोटो : shiv tripathi
सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर (ऑल सेंट्स कैथेड्रल) में रविवार को चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) का 56वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विशेष थैंक्सगिविंग आराधना हुई। इसका थीम ‘द होप ऑफ क्राइस्ट कमिंग एंड आवर मिशन ऑन हिम’ रहा। इसमें विभिन्न चर्चों के पादरियों, कलीसिया के सदस्यों और शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

आराधना का शुभारंभ रेव. एम. डिकॉस्टा ने किया। रेव. प्रवीण मैसी ने धन्यवाद प्रार्थना और रेव. अजीत ओलिवर फ्रांसिस ने पश्चाताप की प्रार्थना कराई। रेव. अंजलीना चिंतामणि, रेव. शशि प्रकाश, रेव. प्रमोद दास और रेव. जितेंद्र नाथ ने बाइबिल के विभिन्न पाठ किए।
विज्ञापन

मुख्य उपदेश लखनऊ डायोसिस के बिशप राइट रेव. मॉरिस एडगर दान ने दिया। उन्होंने कहा कि सीएनआई का मूल संदेश एकता, साक्ष्य और सेवा है। उन्होंने समाज में ईश्वर के प्रेम का संदेश फैलाने का आह्वान किया। पास्टर डॉ. विनीता इसूबिसियस ने विश्वास सार का पाठ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिशप जॉनसन स्कूल, जमुना क्रिश्चियन जूनियर हाईस्कूल, बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज, सेंट पॉल्स चर्च और मेरी वानामेकर गर्ल्स स्कूल की गायन मंडलियों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए।

रेव. मनीष जी. जैदी और रेव. डॉ. एसपी लाल के नेतृत्व में देश की शांति, न्याय और सद्भाव के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में एलन दान, प्रेक्षा दान, जॉनसन डेविड, नम्रता लाल, संजीत लाल, डॉ. विशाल नोबेल सिंह, अरुण पॉल, संजय वाल्टर करन, सुनील वर्मा, संदीप बेलफोर और वंदना फ्रांसिस मौजूद रहे।

सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर (ऑल सेंट्स कैथेड्रल) में रविवार को चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई

सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर (ऑल सेंट्स कैथेड्रल) में रविवार को चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई- फोटो : shiv tripathi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed