फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The condition of three NCC cadets is still serious

तीन एनसीसी कैडेट की हालत अब भी गंभीर

Wed, 26 Sep 2018 01:52 AM IST
इलाहाबाद, अमर उजाला
इलाहाबाद, अमर उजाला Updated Wed, 26 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
The condition of three NCC cadets is still serious
allahabad - फोटो : allahabad
केपी कॉलेज में चल रहे एनसीसी कैंप में फूड प्वॉयजनिंग का शिकार तीन कैडेटों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें मंगलवार को बेली अस्पताल से सेना अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं सांस फूलने और घबराहट की शिकायत पर एक कैडेट को एसआरएन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बेली अस्पताल में अभी 25 कैडेटों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सोमवार रात एनसीसी कैंप में शाम को खाना खाने के बाद बीमार 80 कैडेटों में अधिकांश को हालत सामान्य होने पर देर रात डिस्चार्ज कर दिया गया। वे अपने अभिभावकों के साथ अस्पताल से चले गए। गैर जिलों से आए कुछ कैडेट रात में ही एंबुलेंस से कैंप पहुंचाए गए। मंगलवार सुबह बेली अस्पताल में 31 कैडेटों का इलाज चल रहा था। दोपहर बाद दो अन्य को भी छुट्टी दे दी गई। इस बीच गर्ल्स विंग की एक कैडेट की हालत नहीं संभली तो उसे एसआरएन अस्पताल के आईसीयू के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में तीन अन्य कैडेटों को सेना अस्पताल(एमएच) रेफर किया गया। सेना की एंबुलेंस उन्हें डॉक्टरों की देखरेख में वहां ले गई। फिलहाल बेली में भर्ती 25 कैडेटों का गहन चिकित्सकीय देखरेख में उपचार किया जा रहा है। सीएमएस बेली डॉ. नीति श्रीवास्तव ने बताया कि कैडेटों की हालत में सुधार है, जिनकी स्थिति नहीं संभली उन्हें हायर सेंटर में रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed