फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The CM will inaugurate Prerna Park today and flag off the Unity Boat Race.

Prayagraj News: सीएम आज करेंगे प्रेरणा पार्क का लोकार्पण, एकता नौका रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The CM will inaugurate Prerna Park today and flag off the Unity Boat Race.
मुख्यमंत्री के आगमन के लिएतैयार यमुना बैंक रोड ​स्थित प्रेरणास्थल। अमर उजाला। - फोटो : shiv tripathi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रयागराज में रहेंगे। वह प्रेरणा पार्क के साथ तीन विभूतियों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी और अशोक सिंघल की भव्य कांस्य प्रतिमाओं का लोकार्पण करेंगे और एकता नौका रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन

सीएम योगी अपराह्न 2:50 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। सीएम यमुना किनारे बोट क्लब के पास प्रेरणा पार्क का लोकार्पण करेंगे। फिर जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम प्रयागराज मेला प्राधिकरण के सभागार में लोक निर्माण विभाग के नए व पुराने कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से यमुना तट पर कालीघाट के पास भव्य प्रेरणा पार्क विकसित किया गया है। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी का कहना है कि एक करोड़ रुपये की लागत से भव्य पार्क का निर्माण हुआ है। पार्क में स्थापित तीनों महापुरुषों की प्रतिमाओं से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। इसी उद्देश्य से प्रेरणा पार्क का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद में यमुना में एकता नौका रेस का भी आयोजन होगा। इस रेस में दो दर्जन से अधिक नौकाएं शामिल होंगी। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री परेड ग्राउंड स्थित मेला प्राधिकरण के सभागार आएंगे और शाम 4:10 बजे लोक निर्माण व अन्य विभागों के प्रयागराज जोन में चल रहे 1553 विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5:50 बजे प्रयागराज से प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed