{"_id":"5a396acc4f1c1bc9678c2dc6","slug":"the-city-struggling-with-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से जूझता रहा शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से जूझता रहा शहर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेला की तैयारियां, नमामिगंगे और दर्जनभर फ्लाईओवर का निर्माण होने के कारण मंगलवार को शहर जाम से जूझता रहा। शहर के हर इलाके में चल रहे निर्माण की वजह से आवागन का रास्ता सकरा हो गया है। कई स्थानों से तो ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। शहर केजानसेनगंज और सोहबतियाबाग इलाकों में सुबह से ही जाम लगा रहा। दिन बीतने के साथ अन्य सड़कों का भी वही हाल हो गया।
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा सीएमपी रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) के बाद अब सोहबतियाबाग आरयूबी पर रेल ट्रैक दोहरीकरण और राम बाग में फ्लाई ओवर निर्माण कार्य के चलते मंगलवार को भी शहरी घंटों जाम में फंसे। अलोपीबाग चुंगी से सोहबतियाबाग होते हुए बालसन चौराहे तक वाहनों की आवाजाही बंद होने से अन्य सड़कों पर वाहन रेंगते रहे।
जीटी रोड, अलोपी फ्लाईओवर और पार्वती नर्सिंग होम की तरफ से वाहनों की आवाजाही बढ़ गईज्ञ्। इस कारण सीएमपी डाट का रास्ता भी दिन भर जाम रहा। वहीं स्टेेशन रोड मान सरोवर, जीटी रोड, जानसेनगंज, निरंजन डाट पुल, सिविल लाइंस से पानी की टंकी केरास्ते खुसरो बाग जाने आने वालों के वाहन चले नहीं सिर्फ खिसकते रहे। चौक, विवेकानंद मार्ग, शाहगंज, खुल्दाबाद, अतरसुइया आदि पुराने शहर में भीषण जाम लगा रहा। इस दौरान कटरा, कर्नलगंज, बालसन चौराहा, अल्लापुर आदि मोहल्लों में भी जाम की स्थिति बनी रही।