फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The city must be shining before the Aquarius

कुंभ से पहले शहर को चमकाना जरूरी

Sun, 25 Nov 2018 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Sun, 25 Nov 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
The city must be shining before the Aquarius
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
कुंभ से पहले शहर को चमकाना जरूरी है। कुछ ऐसा ही जुनून लेकर शनिवार को बड़ी संख्या में शहरी स्वच्छता रैली में शामिल हुए और सफाई का संकल्प भी लिया। इस मौके पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सफाई के मामले में यूपी सम्मानित होगा और इसकी शुरुआत प्रयागराज से होगी। चंद्रशेखर आजाद पार्क से महापौर अभिलाषा गुप्ता के साथ खुली जीप में मंत्री शहरियों से स्वच्छता की अपील की। हजारों लोगों की भीड़ के साथ रैली सुभाष चौराहे पहुंची। यहां स्वच्छता की संदेश देते गुब्बारे आसमान में छोड़े गए।
विज्ञापन


इससे पहले मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में हुई सभा में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, पिछले 70 साल से देश में सफाई का वातावरण नहीं बनाया गया। विदेशों से आने वाले बच्चे तक टॉफी खाने के बाद उसका रैपर अपने जेब में रखते हैं और डस्टबिन मिलने पर उसे फेंकते हैं। अब हमें भी अपने बच्चों को सफाई का महत्व बताना होगा। कुंभ का हवाला देते हुए कहा, सरकार अपना खजाना खोलकर भरपूर रकम प्रयागराज के विकास के लिए खर्च कर रही है। अब सफाई में भी प्रयागराज को नंबर एक रखना है। उन्होंने मौजूद लोगों को हाथ उठवाकर स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 में भागीदारी का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


महापौर अभिलाषा गुप्ता ने नगर विकास मंत्री का स्वागत करते हुए उनको स्मृति चिन्ह के तौर पर पौधा भेंट किया। मंत्री को स्मार्ट सिटी सेंटर के लिए बायोमैट्रिक मशीन भी सौंपी गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया। इस दौरान कमिश्नर डॉ. आशीष गोयल, डीएम एलवाई सुहास, नगर आयुक्त डॉ. उज्जवल कुमार, अपर नगर आयुक्त ऋतु सुहास, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रतन दीक्षित, पार्षद अखिलेश सिंह, मिथिलेश सिंह, कमलेश सिंह, आनंद घिल्डियाल,  कुसुमलता गुप्ता, मो.आजम, निक्की कुमारी, हर्ष केसरी, आशुतोष पालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री ने स्वच्छता रैली के साथ ही सभी 80 वार्डों में सफाई प्रतियोगिता शुरू होने का एलान किया। मंत्री सुरेश खन्ना के मुताबिक यह प्रतियोगिता 15 दिसंबर तक चलेगी। यह प्रतियोगिता कुल 2000 अंकों की होगी। इसके बाद सभी वार्डों का निरीक्षण करके उनको नंबर दिए जाएंगे। सबसे अधिक नंबर पाने वाले वार्ड को पुरस्कृत किया जाएगा।

नगर निगम में 80 कुल पार्षद हैं, लेकिन इतने अहम कार्यक्रम में महज 25-30 पार्षद ही पहुंचे। गायब रहने वाले पार्षदों में सबसे अधिक संख्या भाजपा के पार्षदों की रही। वहीं, सपा, कांग्रेस एवं निर्दलीय पार्षद दिखाई दिए। यही हाल नगर निगम के कर्मचारियों का भी रहा। नगर निगम में संविदाकर्मियों को मिलाकर करीब साढ़े तीन हजार कर्मचारी हैं मगर रैली स्थल पर बमुश्किल 200 ही मौजूद दिखाई पड़े। हालांकि, सेंट जोसेफ, जीएचएस, महर्षि विद्या मंदिर राजरूपपुर, श्रीदिग्गज सिंह इंटर कॉलेज, मुन्नी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, एसपी कांवेंट, अग्रसेन इंटर कॉलेज, एमएल कांवेंट, प्राइमरी पाठशाला, करेलाबाग, सीएवी इंटर कॉलेज, हिंदू महिला विद्यापीठ, राजर्षि टंडन महाविद्यालय, टैगोर पब्लिक स्कूल, रमादेवी गर्ल्स स्कूल, सिंधू विद्या मंदिर, श्रीकन्हैया लाल विद्या मंदिर नई बस्ती, बृजबिहारी सहाय इंटर कॉलेज, महाप्रभु कॉलेज समेत अन्य विद्यालयों के सैकड़ों छात्रों ने हिस्सा लिया। चंद्रशेखर आजाद पार्क से रैली का आगाज हुआ। मंत्री के काफिले के पीछे फूलों से सजी बग्घी में सफाई का संदेश देते पात्र सवार हुए। आगे एनसीसी छात्र देशभक्ति के तरानों पर आधारित धुन पर बैंड बजाते चल रहे थे। विद्यार्थी अपने हाथों में स्वच्छता सर्वे से जुड़ी तख्तियां लिए हुए थे।

नगर विकास मंत्री ने स्वच्छता सर्वेक्षण में सफलता हासिल करने के इंदौर मॉडल को अपनाने की सलाह दी। कहा, इंदौर ने खुद की मेहनत के बलबूते लगातार दो साल नंबर एक स्थान हासिल किया, लेकिन साथ ही उन्होंने पार्षदों से सफाईकर्मियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से दूर रहने की नसीहत दी। मंत्री ने कहा कि पार्षदों के दखल न देने से निगम प्रशासन ने सफाई कर्मियों का बेहतर इस्तेमाल किया और इंदौर नंबर वन बन गया।


कुंभ कार्योँ में गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की बेलगाम कार्यशैली की शिकायत महापौर अभिलाषा गुप्ता ने नगर विकास मंत्री से की। महापौर ने नगर विकास मंत्री को बताया कि विभाग की कराए कार्यों की शिकायतें काफी मिल रही हैं लेकिन विभागीय अधिकारी किसी भी शिकायत को गंभीरता से नहीं लेते। महापौर की शिकायत पर नगर विकास मंत्री ने गंगा प्रदूषण नियंत्रण अधिकारियों को तलब करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed