{"_id":"69f90353a95219fa19026308","slug":"the-chamber-of-commerce-president-met-the-police-over-the-non-registration-of-an-fir-in-a-theft-case-allahabad-news-c-417-1-nan1011-5967-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज न होने से पुलिस से मिले व्यापार मंडल अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज न होने से पुलिस से मिले व्यापार मंडल अध्यक्ष
Tue, 05 May 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 05 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
हनुमान चैराहा के पास एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में बृहस्पतिवार की रात चोरी मामले में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल चैकी प्रभारी से मिला। अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने एसीपी सोरांव व इंस्पेक्टर से वार्ता कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। लालगोपालगंज के काली जी मंदिर मार्ग पर मकसूद अहमद की रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दुकान में पीछे से सेंध लगाकर नकदी सहित लगभग दो लाख रुपये के कपड़े चोरी कर लिए। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौका मुआयना किया था। वहीं रविवार को नवागत इंस्पेक्टर नवाबगंज ने मौका मुआयना किया, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।