फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the calculation of work from home demanded by higher education department form collages

कॉलेजों से फिर मांगा गया वर्क फ्रॉम होम का हिसाब

Tue, 09 Jun 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
the calculation of work from home demanded by higher education department form collages
राज्य विश्वविद्यालयों समेत राजकीय, सहायक प्राप्त अशासकीय एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों से ‘वर्क फ्रॉम होम’ का ब्यौरा फिर मांगा गया है। इस बाबत उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वंदना शर्मा ने विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र जारी किया है। साथ ही जो विश्वविद्यालय या कॉलेज नियमित रूप से निदेशालय को इस बारे में जानकारी नहीं दे रहे हैं, निदेशालय ने उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे खेदनजक बताया है। कुछ दिनों पहले निदेशालय की ओर से राज्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को पत्र जारी का निर्देश दिए गए थे कि कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के परिप्रेक्ष्य में शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के ‘वर्क फ्रॉम होम’ के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में किए गए प्रयासों की सूचना उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से यह भी कहा गया था कि इस बारे में नियमित रूप से सूचना को अपडेट करते रहे। अब उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वंदना शर्मा ने पत्र जारी कर कहा कि ज्यादातर शिक्षण संस्थान ‘वर्क फ्रॉम होम’ से संबंधित सूचनाओं को अपडेट नहीं कर रहे हैं, जो खेदजनक है। उन्होंने राज्य विश्वविद्यालयों, राजकीय महाविद्यालयों, सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि ‘वर्क फ्रॉम होम’ से संबंधित अद्यतन सूचना प्रतिदिन ऑनलाइन अपडेट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed