{"_id":"692367c075aac3cd2a03eab7","slug":"the-brides-mothers-purse-containing-money-and-jewellery-was-stolen-from-the-wedding-venue-naini-news-c-254-1-sald1001-105620-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बरातघर में वधू की मां का रुपये और गहनाें से भरा पर्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बरातघर में वधू की मां का रुपये और गहनाें से भरा पर्स चोरी
Mon, 24 Nov 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अंदावा स्थित एक बरातघर में शनिवार की रात शातिर किशोर ने वधू की मां का गहनों और रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। इससे विवाह समारोह में अफरातफरी मच गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वारदात को अंजाम देने में एक युवक भी शामिल था। रविवार को पुलिस को तहरीर दी गई है।
थाना क्षेत्र के नैका-महीन गांव निवासी राजेश कुमार सिंह कारोबारी हैं। उनकी अनवर मार्केट में कपड़े की दुकान है। शनिवार को उनकी बेटी का विवाह था। विवाह समारोह अंदावा स्थित एक बरातघर में हो रहा था। रात तकरीबन पौने नौ बजे उनकी पत्नी प्रमिला सिंह रुपये और गहनों से भरा बैग लेकर लॉन में उस जगह पर बैठी थी जहां पर अतिथि आकर बैठ रहे थे।
प्रमिला बैग छोड़कर लोगों से मिलने लगीं। इसी बीच वहां मौजूद एक किशोर वहां पहुंचा और रुपये व गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। उसके साथ एक युवक भी मौजद था।
विज्ञापन
किशोर और युवक की पूरी करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। भुक्तभोगी ने बताया कि बैग में सोने की चेन, ब्रेसलेट, पांच सोने की अंगूठी, दो गले का हार, झुमका, सोने की नथूनी के साथ ही चांदी के आभूषण भी थे। बैग में ढाई लाख रुपये नकद भी था। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। रविवार को पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है।