फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The boy was tied to a tree with a rope and beaten up after being caught in a room with a teenager

Prayagraj News: किशोरी के साथ कमरे में पकड़े जाने पर किशोर को पेड़ में रस्सी से बांधकर पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The boy was tied to a tree with a rope and beaten up after being caught in a room with a teenager
उतरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोर और किशोरी एक कमरे में पकड़े गए। इससे नाराज किशोरी के परिजनों और ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर किशोर की पिटाई की। इस दाैरान वह चीख-पुकार के साथ रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी को तरस नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को मुक्त कराया। फिर दोनों को थाने लाया गया, जहां देर शाम तक दोनों से पूछताछ की गई। दूसरी ओर किशोरी की मां ने किशोर और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, किशोर इंटर का छात्र है, जबकि किशोरी कक्षा सात में पढ़ती है। दोनों का घर गांव में आसपास है और इनके बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। परिजनों को भी इसकी जानकारी थी।
विज्ञापन

इस बीच शुक्रवार की रात किशोरी से मिलने के लिए किशोर उसके घर चला गया। दोनों कमरे में थे, तभी परिजनों को इसकी भनक लगी और उन्होंने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। दोनों कमरे में घंटों बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह ग्रामीणों की उपस्थिति में दरवाजा खोला गया। किशोर ने भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। फिर पेड़ में रस्सी से उसे बांधकर उसकी पिटाई की गई।

चीख-पुकार के बीच वह जान बचाने की गुहार लगाता रहा। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस पेड़ में बंधे किशोर को छुड़ाकर किशोरी के साथ थाने ले गई। घटना को लेकर जहां दिनभर क्षेत्र में चर्चा होती रही, वहीं किशोर और किशोरी के परिजनों में तनाव को देखते हुए पुलिस भी सतर्क रही।
वर्जन
किशोरी के परिजनों ने प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया है। पूछताछ और विधिक कार्रवाई की जा रही है। सुनील कुमार सिंह एसीपी हंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed