फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The body was found hanging from tree in allahabad

पेड़ से लटकता मिला छात्र का शव

Sun, 05 Mar 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 05 Mar 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
The body was found hanging from tree in allahabad
धार्मिक स्थल पर तैनात पुलिस व टूटा लटकता लाउडस्पीकर। - फोटो : amar ujala
शनिवार की सुबह नदी के किनारे स्थित गूलर के पेड़ से एक छात्र का शव लटकता हुआ मिला। लटकते शव को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एक तरफ जहां इलाकाई पुलिस इस प्रकरण को आत्महत्या का मामला मान रही है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों द्वारा छात्र को मारकर लटकाने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन


संदीप पाल (20) बभनपट्टी ग्राम पंचायत अंतर्गत भौंरहा मजरे के रहने वाले रमाशंकर पाल का इकलौता पुत्र था। वह स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र था। उसकी शादी 2 जून को संबंधित थाना क्षेत्र के मोजरा गंाव में होने वाली थी। संदीप सूरत में रहकर नौकरी भी करता था। उसकी 6 मार्च से परीक्षा थी। इसलिए वह 2 मार्च को अपने घर आ गया था। पिता रमाशंकर की तबीयत खराब थी, इसलिए संदीप उन्हें शुक्रवार को कोरांव लाकर उनका उपचार कराया था। कोरांव से घर वापस आने के बाद वह अपने परिजनाें के साथ भोजन भी किया। भोजन के बाद संदीप शौच के लिए घर से बाहर निकला और फिर वापस नहीं आया। सुबह जब ग्रामीण संदीप के घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित नदी के पास शौच के लिए गए तो नदी के किनारे स्थित गूलर के पेड़ से लटकती उसकी लाश देखी गई।
विज्ञापन


इस समाचार से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणाें का कहना है कि संदीप बहुत सौम्य स्वभाव का लड़का था। उसे किसी प्रकार की न तो कोई परेशानी थी और न ही उसका किसी से विवाद ही था। संपत्ति के बंटवारे को लेकर उसका अपने परिवार वालों से विवाद चल रहा था। अभी रमाशंकर, दयाशंकर व हीरामणि तीनों भाइयों की भेड़ें एक में ही थी। इस वर्ष लगभग दो लाख रुपयों की भेड़ें बेची गई थीं। इस पैसे में अब तक रमाशंकर का हिस्सा नहीं दिया गया था। फिलहाल पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या अथवा आत्महत्या का मामला प्रकाश में आएगा। लेकिन समाचार लिखे जाने तक संदीप के पिता रमाशंकर द्वारा इलाकाई पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस रस्सी से संदीप की लाश गूलर के पेड़ से लटक रही थी, उस रस्सी को लाश उतारने के बाद मृतक के चाचा दयाशंकर के द्वारा नदी में फेक दिया गया। थानाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद रस्सी बरामद नहीं की जा सकी। ग्रामीणों को आशंका है कि रस्सी के माध्यम से मृतक के हत्या अथवा आत्महत्या की गुत्थी सुलझ सकती थी। हो सकता है इसीलिए उसे जानबूझकर नदी में फेंका गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed