फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The body of a young man was found stuck to an electric wire in the field

Prayagraj News: खेत में बिजली के तार से चिपका मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found stuck to an electric wire in the field
बहरिया के सैफखानपुर उर्फ चिल्हाराय गांव में  युवक की मौत के बाद जुटे ग्रामीण और जांच करती पुलिस
थाना क्षेत्र के सैफखानपुर उर्फ चिल्हाराय गांव में शनिवार को युवक का शव उसके ही खेत के चारों तरफ लगाए गए तार से चिपका मिला। बताया जा रहा है कि इसमें करंट की सप्लाई हो रही थी।
विज्ञापन

सैफखानपुर उर्फ चिल्हाराय निवासी लाल बहादुर गौतम का बड़ा बेटा संदीप कुमार उर्फ अजय (30) शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे घर से निकाला था। काफी समय बाद भी जब संदीप वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन चारों तरफ खोजबीन की और रिश्तेदारों से भी फोन लगा कर पूछा। लेकिन संदीप का कोई पता नहीं चला। परिजन रात भर तलाश करते रहे।
विज्ञापन

सुबह गांव के कुछ लोगों ने संदीप के शव को खेत के चारों तरफ फैलाए गए तार से चिपका देखा। खेत संदीप का ही है। जानकारी होने पर परिजन भी रोते बिलखते पहुंचे। थानाध्यक्ष बहरिया महेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथमदृष्टया लग रहा है कि करंट की चपेट में आने से मौत हुई है। जानवरों से फसलों को बचाने के लिए खेत के चारों तार खींचा गया है। संदीप की मौत से पत्नी रुचि गौतम का रो-रोकर बुरा हाल है। संदीप के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानलेवा है खेत के चारों तरफ लगाए गए तार में करंट की सप्लाई
लोग जानवरों से फसलों को बचाने के लिए खेत के चारों तरफ तार खींच देते हैं। साथ ही जिन लोगों के खेतों के पास बिजली के पोल होते हैं, वह इसमें बिजली की सप्लाई भी कर देते हैं। यह बेहद जानलेवा है। कुछ दिन पहले इसी तरह प्रतापगढ़ में भी एक किशोर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed