फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The body of a woman was found hanging under suspicious circumstances

Prayagraj News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे से लटका मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The body of a woman was found hanging under suspicious circumstances
मांडा रोड बिजली घर पर तैनात संविदा विद्युत कर्मी की पत्नी का शव मोनाई गांव स्थित घर में लगे पंखे पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला। फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर मांडा ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन भेज दिया। फतेहपुर खागा के लक्ष्मणपुर से मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मोनाई गांव निवासी रामनरेश तिवारी मांडा रोड बिजली घर पर बतौर लाइनमैन तैनात हैं। रविवार को वह ड्यूटी करने के लिए बिजली घर पहुंचे। घर पर उनकी पत्नी उपासना (35), बेटा दिव्यांशु और बेटी शृष्टि थी। दोपहर करीब 12 बजे उपासना ने दोनों बच्चों को मोबाइल फोन देकर घर से बाहर जाने को कहा। कुछ देर बाद दोनों बच्चे कमरे में दाखिल हुए तो उपासना का शव पंखे पर दुपट्टे के सहारे लटका था।
विज्ञापन

बच्चों ने पिता को जानकारी दी। कुछ देर में मौके पर पड़ोसी भी जमा हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे। दो दिन पहले ही उपासना बच्चों के साथ मायके से घर लौटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता रामराज अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मामले में इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed