फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The body of a teenager who went to see the flood was found floating on the third day

Prayagraj News: बाढ़ देखने गए किशोर का तीसरे दिन उतराता मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The body of a teenager who went to see the flood was found floating on the third day
बरौत जराही गांव रोते विलखते परिजन     फोटो बरौत - फोटो : news
क्षेत्र के गोड़री गांव में रविवार को गंगा में डूबा किशोर का शव मंगलवार की सुबह उतराता मिला। किशोर बाढ़ देखने के लिए गया था। तब से लापता था। पुल के पास उसका चप्पल देखकर आशंका जताई जा रही थी कि वह पानी में डूबा है।
विज्ञापन

हंडिया थाना क्षेत्र के जरांही गांव निवासी रमेश पाल के तीन बेटों में दूसरे नंबर का 17 वर्षीय दीपक कुमार पाल रविवार को शाम चार बजे के करीब गोड़री गांव के पास बाढ़ देखने गया था। दरअसल, गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ का पानी गोड़री गांव के पास तक आ गया है। जब वह शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजने लगे। गोड़री पीपा पुल के पास उसका चप्पल मिला। लोग आशंका जताने लगे कि वह पानी में डूबा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजन और ग्रामीण पुलिस से गोताखोर बुलाने की मांग की। लेकिन, गोताखोर नहीं बुलाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को रमेश पाल के घर से एक किलोमीटर दूर बाबुल के पेड़ के पास पानी में किशोर का शव औंधे मुंह उतराता मिला। शव पूरी तरह से फूला हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर का शव देख कर उसकी मां सरस्वती देवी व पिता रमेश पाल अचेत हो गए। पूरे गांव में मातम छा गया। दिलीप हंडिया के एक कॉलेज में इंटर का छात्र था। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची होती तो हो शायद किशोर की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed