फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The body of a security supervisor missing for four days was found hanging from a tree

Prayagraj News: चार दिन से लापता सिक्योरिटी सुपरवाइजर का पेड़ पर लटकता मिला शव

Tue, 10 Feb 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 10 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The body of a security supervisor missing for four days was found hanging from a tree
नैनी। मृतक की फाइल फोटो
कौंधियारा निवासी सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर राकेश मिश्रा उर्फ गुड्डू का शव रविवार की रात रीवा रोड पर स्थित रेलवे डाट के पुल के समीप पेड़ से लटकता मिला है। उनके मोबाइल नंबर को ट्रेस करते हुए परिजन वहां पहुंचे और उन्हें पेड़ से उतारकर एसआरएन अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी सविता मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। लापता होने से पहले उन्होंने सुसाइड नोट लिखा था। पत्र में 57 लाख रुपये के लेनदेन का जिक्र करते हुए कर्जदार होने की बात लिखी थी।
विज्ञापन

बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को कौंधियारा निवासी राकेश मिश्रा उर्फ गुड्डू (38) पुत्र स्व. बद्रीनाथ बृहस्पतिवार सुबह घर से गंगा प्रदूषण इकाई नैनी-1 में स्थित माडर्न वीर रेस सिक्योरिटी फोर्स कार्यालय में गार्ड की ड्यूटी चेक करने पहुंचे थे। यहां पर वह अपनी बाइक खड़ी कर उसकी डिकी में मोबाइल, आईडी कार्ड व सुसाइड नोट रखकर कहीं चले गए थे।
विज्ञापन

शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। परिवार वाले गंगा प्रदूषण इकाई नैनी-1 पहुंचे तो उनकी बाइक मिली। बाइक की डिकी में मिले सुसाइड नोट देख परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में उन्होंने उधार दिए हुए 57 लाख रुपये न मिलने को लेकर परेशान होेने की बात लिखी थी। साथ ही इसकी रिकॉर्डिंग अपने मोबाइल फोन में होने की भी बात लिखी थी। रविवार की शाम सुरक्षा गार्ड का लोकेशन घूरपुर मिल रहा था। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति से बात करते हुए उससे मिलने के लिए बुलाया था।
परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तलाश शुरू की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। परिवारवालों के अनुसार, रात साढ़े आठ बजे मोबाइल फोन ऑन होने पर उनकी लोकेशन नए यमुना पुल के रेलवे अंडरपास के पास मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो रेलवे अंडरपास के बगल जंगल में एक पेड़ पर शव लटकता मिला। इसके बाद परिजनों ने उन्हें नीचे उतारा और एसआरएन पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी की।
मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने कौंधियारा थाना क्षेत्र के गोठी गांव निवासी अभिषेक शुक्ला, राजन शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, मुरारी मिश्रा और कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। एफआईआर में पत्नी का आरोप है कि उक्त लोगों ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर पति से रकम ली थी और उसे वापस करने को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था।

पत्नी की तहरीर पर चार नामजद व अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरेापियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।-सुनील सिंह, एसीपी करछना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed