फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The body of a Kanpur delivery boy was found hanging from a noose in a hotel, he was missing since August 7

Prayagraj News : कानपुर के डिलीवरी बॉय का होटल में फंदे से लटका मिला शव, सात अगस्त से था लापता

Sun, 10 Aug 2025 09:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Aug 2025 09:46 PM IST
सार

कानपुर नगर के श्यामनगर पीएसी मोड़ निवासी प्रदीप वर्मा के बेटे अंकुर (26) का शव नगर कोतवाली के मानसरोवर स्थित एक होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला। अंकुर डिलीवरी बॉय का काम करता था। सात अगस्त की रात लापता होने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
The body of a Kanpur delivery boy was found hanging from a noose in a hotel, he was missing since August 7
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कानपुर नगर के श्यामनगर पीएसी मोड़ निवासी प्रदीप वर्मा के बेटे अंकुर (26) का शव नगर कोतवाली के मानसरोवर स्थित एक होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला। अंकुर डिलीवरी बॉय का काम करता था। सात अगस्त की रात लापता होने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। कहा, एक युवक ने आठ अगस्त को दोपहर 1:45 बजे होटल में चेक-इन किया था और 24 घंटे बाद भी बाहर नहीं निकला। कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद जवाब नहीं आया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंकुर का शव फंदे से लटकता मिला।

विज्ञापन

अंकुर के मामा राजीव के अनुसार सात अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे वह मां सुचिता से यह कहकर निकला था कि काम पर जा रहा है। रात 10:30 बजे मां ने फोन किया तो कहा कि 10 मिनट में आ रहा है पर लौटा नहीं। रात 11:30 बजे दोबारा फोन करने पर मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव ने आशंका जताई है कि अंकुर के एक युवती से प्रेम संबंध थे और उसी से जुड़ी किसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। कोतवाली प्रभारी संजय राय ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम के समय युवक के बाएं हाथ की कलाई कटी थी। आशंका जताई जा रही है कि युवक आत्महत्या करने से पहले कलाई भी काटी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed