फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The body of a girl was found hanging from a noose, father alleged that the boy used to harass her

Prayagraj News: फंदे पर लटकता मिला युवती का शव, पिता का आरोप-युवक करता था परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The body of a girl was found hanging from a noose, father alleged that the boy used to harass her
करछना। मृतका की फाइल फोटो
देहली भगेसर गांव में सोमवार को युवती का शव घर के बाथरूम में फंदे से लटकता मिला। पिता ने एक युवक पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, पिता श्याम नारायण उर्फ मुन्ना पांडे सुबह टलहने के लिए निकले थे। घर में उनकी पत्नी मनमोहिनी देवी और दोनों बेटे गौरव और बजरंगी मौजूद थे। बेटी अमृता (18) काफी देर से दिख नहीं रही थी। लेकिन घर के सदस्यों ने इस पर गौर नहीं किया। गौरव बाथरूम में गया तो देखा कि बहन फंदे से लटक रही थी। यह देखकर उसने शोर मचाया तो परिवार के अन्य लोग वहां पहुंच गए। कुछ ही देर में श्याम नारायण भी घर पहुंचे। बेटी को फंदे पर लटका देखकर परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे।
विज्ञापन

खबर गांव में फैलते ही भीड़ जुट गई। थोड़ी देर में पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। श्याम नारायण के अनुसार दो दिन पहले बेटी ने बताया था कि चौकी बगहा गांव का आयुष तिवारी उसे मोबाइल पर उल्टे-सीधे मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है। इससे वह काफी परेशान है। रविवार को आरोपी गलत नीयत से घर में घुसा था। आहट मिलने पर उसे परिवार के लोगों ने पकड़ लिया और उसके परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों परिवार की मौजूदगी में युवक ने स्टांप पेपर पर लिखकर अपनी गलती मानी थी। साथ ही दोबारा दिखाई न देने और परेशान न करने की बात भी लिखकर दी थी। इसके बाद उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया। आरोप है कि इसके बाद भी वह फोन पर मैसेज कर बेटी को परेशान कर रहा था। इससे आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
घटना की जानकारी होने पर विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद और करछना ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि कमलेश द्विवेदी ने पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। थाना प्रभारी अनूप सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

गांवों में शुरू किया था कथा वाचन
पिता के अनुसार बेटी अमृता ने इस वर्ष वह इंटर की परीक्षा पास की थी। स्नातक में दाखिला लेने वाली थी। इधर दो-तीन महीनों से वह धार्मिक आयोजनों में कथा भी कहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed