फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The body of a four-year-old innocent was found in a pond

Prayagraj News: तालाब में मिली चार वर्षीय मासूम की लाश

Sat, 29 Mar 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 29 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The body of a four-year-old innocent was found in a pond
सुहास। कोरांव थाना क्षेत्र के पसना गांव में शुक्रवार सायं पांच बजे के करीब ज्वाला देवी स्कूल के पीछे तालाब के किनारे पानी में उतराती हुई मासूम की लाश मिली।
विज्ञापन


नरसिम्हा पुत्र राजकुमार (4) निवासी ग्राम पसना सायं पांच बजे के करीब गांव के ही अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी दौरान गांव में बोरिंग मशीन की गाड़ी बोर कर रही थी। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। अंधेरा होते ही जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजन बच्चे को खोजने लगे। घंटे भर खोजबीन के बाद जब कहीं पता नहीं चल सका तो परिवार के लोग तालाब की तरफ देखने गए। जहां बच्चा तालाब किनारे पानी में उतरा रहा था। बच्चे को मृत देख परिजनों में खलबली मच गई। परिजन मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पिता राजकुमार ने बताया कि बच्चे की डूबने से मौत नहीं हुई है। उसके नाक और कान से खून निकल रहा था। पानी में डूबा होता तो पेट से पानी निकलता। ऐसा प्रतीत होता है कि बेटे को किसी ने मार कर तालाब किनारे फेंक दिया। सीएचसी में हादसे के बाद मामले की सूचना कोरांव पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक नरसिंभा तीन भाइयों में सबसे छोटा था। गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ता था। राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार को ससुराल में नरसिम्हा के नाना की तेरहवी थी। पत्नी विमला देवी उसी में शामिल होने गई थीं। वापस लौट कर जैसे ही घर पहुंची बेटे को ढूंढना शुरू कर दी। कुछ देर बाद जब परिजन ढूंढते हुए तालाब पर गए तो देखा कि तालाब किनारे बेटा पानी में मृत पड़ा था। बेटे को मृत देख विमला बेसुध हो गई।

थाना प्रभारी नितेंद्र शुक्ला ने बताया कि शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed