फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The body of a farmer was found hanging from a rope on a tree

Prayagraj News: पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला किसान का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The body of a farmer was found hanging from a rope on a tree
अमिलिया खुर्द के पास नाले के समीप शनिवार आधी रात में गुलर के पेड़ पर रस्सी के सहारे किसान शिवमोहन सिंह पटेल (45) का शव फंदे से लटका मिला। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। आधी रात के बाद नाले में मछली मारने गए मछुआरों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेजा थाना क्षेत्र के टिकुरी समहन गांव के शिवमोहन सिंह पटेल (45) घर पर किसानी करते थे। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। शनिवार शाम को वह घर से थोड़ी देर में आने की बात कहते हुए निकले। लेकिन, देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन, कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

आधी रात बाद मछुआरे मछली मारने के लिए अमिलिया खुर्द नाले के पास से गुजरे तो पेड़ में शिव बहादुर सिंह पटेल का शव लटकता मिला। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर परिजन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, घटना की जानकारी होने के बाद से पत्नी कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मेजा के विधायक संदीप पटेल और मेजा विधानसभा अध्यक्ष विजयराज यादव ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया। मेजारोड चौकी इंचार्ज रमेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed