फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The body of a BHMS student was found hanging inside the clinic

Prayagraj News: क्लीनिक के अंदर फंदे पर लटका मिला बीएचएमएस छात्र का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
The body of a BHMS student was found hanging inside the clinic
थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़ौका में मंगलवार रात होम्योपैथिक छात्र का शव उसकी क्लीनिक के अंदर फंदे पर लटकता मिला। जानकारी पर परिवार के लोग उसे फंदे से उतारकर एसआरएन ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लालापुर थाना क्षेत्र निवासी साहित्य सिंह पटेल (25) पुत्र उदयराज सिंह पटेल होम्योपैथ में बीएचएमएस का छात्र था। वह किराये का मकान लेकर नैनी थाना क्षेत्र के मड़ौका में पत्नी अनीता और एक बच्चे के साथ रहता था। उसी मकान के ऊपरी मंजिल पर उसने होम्योपैथ का क्लीनिक खोल रखा था।
विज्ञापन

मंगलवार की रात खाना खाने के बाद उसकी पत्नी बच्चे को कमरे में सुलाने चली गई। वह उसी दौरान वहीं सो गई। देर रात उसकी नींद खुली तो वह कमरे में पति को न देखकर ऊपर की मंजिल में बने क्लीनिक में पहुंची। वहां पति का शव फंदे से लटका देख चीखने लगी। शोर सुनकर पहुंच लोगों ने उसे नीचे उतारकर एसआरएन पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में परिवार के लोगों ने बताया कि बीते दो साल से साहित्य काफी शराब पीने लगा था, जिसे लेकर अक्सर घर में कलह होती थी। मंगलवार को उसने फंदे पर लटकने से पहले अपनी बहन से फोन पर बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed