फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The body found on the railway track was that of Rohit from Dando village

Prayagraj News: डांडो गांव के रोहित की थी रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Wed, 15 Jul 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 15 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The body found on the railway track was that of Rohit from Dando village
भरहा गांव के सामने रेलवे पटरी के किनारे सोमवार सुबह मिले अज्ञात शव की पहचान डांडो गांव निवासी 60 वर्षीय रोहित लाल पटेल के रूप में हुई। पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि रोहित लाल सोमवार सुबह करीब सात बजे घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। वह खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी रामरती, तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी गांव रणविजय सिंह ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed