फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The Board would like to do now " in the counter '

अब बोर्ड से नहीं कराना होगा ‘काउंटर साइन’

Thu, 29 Jan 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 29 Jan 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से मान्यता प्राप्त स्कूलों को अब ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) जारी करने के बाद उसकी स्कैन कॉपी स्कूल की वेबसाइट पर अपलोड़ करनी होगी। यह सुविधा एक स्कूल से दूसरे स्कूल में जाने पर बोर्ड की ओर से काउंटर साइन कराने के झमेले से बचाने के लिए दी गई है। अब विद्यालय के प्रबंधक, सचिव अथवा प्रबंधन समिति के सदस्य में से कोई भी टीसी पर काउंटर साइन कर सकेगा।
विज्ञापन


सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक केके चौधरी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक  बोर्ड ने सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों से कहा गया है कि वह जारी होने वाली टीसी की स्कैन कॉपी स्कूल की वेबसाइट पर उपलोड कर दें लेकिन इसे सीबीएसई के फार्मेट पर ही जारी करना होगा। इसमें पते के साथ मान्यता संख्या का भी उल्लेख करना होगा। इतना ही नहीं स्कूलों को टीसी पर मान्यता के स्तर के साथ सीबीएसई की वेबसाइट पर प्रमाण भी देना होगा।
विज्ञापन


सीबीएसई इलाहाबाद के क्षेत्रीय अधिकारी पीयूष कुमार शर्मा के मुताबिक नया सर्कुलर सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भेज दिया गया है। सीबीएसई ने टीसी के आधार पर प्रवेश देने वाले स्कूल के प्रमुख से कहा है कि वे टीसी जारी करने वाले स्कूल की मान्यता से जुड़ी किसी भी शिकायत की भी जांच करें। यदि टीसी के बारे में किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति है तो उसे बोर्ड भेजा जा सकता है। महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की प्रिसिंपल सुष्मिता कानूनगो का कहना है कि इस सुविधा के बाद छात्रों-अभिभावकों को बोर्ड के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed