फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The best lie of Modi Sarkar is atmanirbhar bharat

मोदी सरकार का सर्वोत्तम झूठ है आत्मनिर्भर भारत

Sun, 14 Mar 2021 12:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
The best lie of Modi Sarkar is atmanirbhar bharat
सुभाषिनी अली
जनवादी नेता तथा पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने शनिवार को कहा कि आज देश में आत्मनिर्भरता की बात की जा रही है लेकिन, आत्मनिर्भर भारत मोदी सरकार का सर्वोत्तम झूठ है। मौजूदा निज़ाम में आम आदमी सर्वाधिक शोषित पीड़ित है जिसमें महिलाएं सर्वाधिक परेशान हैं। आज इस कोरोना के दौर में जहां श्रमिक वर्ग अपनी आजीविका से हाथ धो रहा है, वहीं अडानी-अंबानी की आमदनी बढ़ने की रफ्तार विश्व के पूंजीपतियों में सर्वाधिक है ।
विज्ञापन


नागरिक समाज और स्वराज विद्यापीठ की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रमों की शृंखला में शनिवार को स्वराज विद्यापीठ में आयोजित ‘आत्मनिर्भर भारत मे परनिर्भर  महिलाएं क्यों’ विषयक गोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार अपने पितृ संगठन आरएसएस के विचारों पर चल रही है, जो भारतीय संविधान की अपेक्षा मनुस्मृति पर आधारित समाज का निर्माण करना चाहती है। इसका समाजिक आधार ही असमानता पर आधारित है
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.अनीता गोपेश और संचालन गायत्री गांगुली ने किया। सभा में प्रो.आरसी त्रिपाठी, हरिश्चंद्र द्विवेदी, डॉ.कृष्ण स्वरूप आनंदी,अनिल रंजन भौमिक, डॉ.सूर्य नारायण,सुभाष पांडेय, ज़फर बख्त, अंशु मालवीय, अविनाश मिश्र, आंनद मालवीय, निखत गांधी, संध्या नवोदिता, किरन गुप्ता, फ़रीदा परवीन, अनिमा सिंह, शुभी बख्त, तोषी, रूबीना, चित्रा भौमिक, रक्षिका रुपम, नसीम अंसारी, कुंवर राजन, विमल चौधरी, अखिल विकल्प, मुहम्मद ख़ालिद, विकास स्वरूप, धर्मेंद्र यादव, शिवम, अनिर्बान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed