फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The battery life of mobile young bursts

मोबाइल बैट्री फटने से युवक की गई जान

Wed, 04 Feb 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 04 Feb 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
 गढ़वा अखैराजपुर गांव में बुधवार दोपहर मोबाइल चार्जिंग के लिए लगाते हुए बैट्री में ब्लास्ट हो गया। बदहवास ग्रामीण घायल युवक को पास के अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। वह भाई की ससुराल में बीमार बालक को देखने गया था तभी मोबाइल चार्ज करने के चक्कर में यह हादसा हो गया। मोबाइल बैट्री ब्लास्ट होने से मौत की घटना ने मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों को सहमा दिया है।
विज्ञापन


होलागढ़ इलाकेमें हंसराजपुर गांव निवासी दुखीराम सरोज का पुत्र सतपाल (22) मजदूरी कर अपना गुजारा करता था। गढ़वा दुखीराम के एख बेटे का ब्याह गढ़वा अखैराजपुर गांव में तीरथ सरोज के यहां की गई है। उसके समधी तीरथ का छह वर्षीय बेटा लकवा से पीड़ित है। बुधवार को सतपाल उसे देखने गया था। दोपहर करीब एक बजे उसने मोबाइल को चार्ज करने के लिए लगाया। स्विच ऑन करते ही मोबाइल की बैट्री फट गई।
विज्ञापन


सतपाल बैट्री ब्लास्ट की चपेट में आ गया। वह बेसुध होकर गिर गया। उसे उठाकर अस्पताल ले जाया गया मगर उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस दुखद घटना की सूचना परिजनों को मिली तो वे भी रोते-कलपते पहुंच गए। मोबाइल बैट्री फटने से युवक की मौत से गांव वाले भी घबरा गए। परिवार के लोगों ने बताया कि सतपाल अभी अविवाहित था। उसका शव होलागढ़ मे्ं पहले घर ले जाया गया, फिर अंतिम संस्कार कर दिया गया। चौकी प्रभारी लालगोपालगंज एनके नागर ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed