फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The bandits killed the young man by beating him with sticks and rods

Prayagraj News: पट्टीदारों ने लाठी-डंडे व रॉड से पीटकर कर दी युवक की हत्या

Sat, 06 Jan 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 06 Jan 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
The bandits killed the young man by beating him with sticks and rods
ग्राम कहली सादलपुर में रहने वाले रमेश कुमार यादव (37) की बृहस्पतिवार देर रात जमीन विवाद में पट्टीदारों ने लाठी-डंडे व रॉड से पीटकर हत्या कर दी। परिजनों ने छह लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें से तीन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

रमेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। उसके दो छोटे भाइयों की शादी हो चुकी है। सभी भाई अपनी मां कमला देवी के साथ रहते हैं जबकि पिता की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात कुछ लोगों ने सूचना दी कि गांव में ही स्थित भारत फर्नीचर नाम की दुकान के पास रमेश को कुछ लोग लाठी-डंडे और लोहे की राॅड से पीट रहे हैं। मौके पर छोटा भाई विपिन और भतीजा रवि पहुंचा तो उसे भी पीटा गया। इस दौरान मारपीट में गंभीर रूप से घायल रमेश की कुछ देर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई विपिन ने मऊआइमा थाने में तहरीर देकर बताया कि हमलावरों में बलराम यादव, विजय उर्फ राही, हरिकरन, संतरा देवी, हेमंत कुमार और अभिषेक शामिल थे। इसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर हरिकरन, हेमंत कुमार, विजय उर्फ राही को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद मृतक के घर शुक्रवार को कोहराम मचा रहा। एसीपी फूलपुर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि मृतक रमेश व आरोपी पक्ष पट्टीदार हैं। दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर एक मुकदमा चल रहा है। इसकी पैरवी रमेश ही करता था। इसके अलावा कई अन्य बातों पर भी दोनों पक्षों में तनातनी होती रहती थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed