{"_id":"6a0a19db5599293a190fbd9a","slug":"the-axle-of-an-ac-bus-going-from-lucknow-to-prayagraj-broke-passengers-narrowly-escaped-allahabad-news-c-417-1-nan1011-6350-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: लखनऊ से प्रयागराज जा रही एसी बस का एक्सेल टूटा, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: लखनऊ से प्रयागराज जा रही एसी बस का एक्सेल टूटा, बाल-बाल बचे यात्री
Mon, 18 May 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 18 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
लालगोपालगंज में एसी बस खराब होने के बाद दूसरे वाहन की प्रतिक्षा करते यात्री
- फोटो : विकास भवन।
लखनऊ से प्रयागराज जा रही प्रयागराज डिपो की एसी बस हादसे का शिकार होने से बच गई। रायबरेली-वाराणसी बाईपास पर पलयें गांव के सामने तेज रफ्तार बस का अचानक एक्सेल टूट गया। चालक की सूझबूझ से हादसा होने से टल गया।
रविवार को प्रयागराज डिपो की एसी बस लखनऊ से सवारी लेकर प्रयागराज जा रही थी। शाम करीब चार बजे बस जैसे ही रायबरेली-वाराणसी बाईपास पर स्थित पलयें गांव पहुंची कि अचानक गाड़ी का एक्सेल (धुरा) टूट गया।
हादसे के वक्त बस की रफ्तार काफी तेज थी। एक्सेल टूटते ही बस अनियंत्रित होने लगी लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए जैसे-तैसे गाड़ी को संभाल लिया और वाहन को हाईवे की सर्विस लेन पर खड़ी की।
विज्ञापन
अचानक झटके से बस के भीतर बैठे यात्री असहज हो गए। वहीं, भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को बस से नीचे उतरना पड़ा। चिलचिलाती धूप व उमस के चलते यात्री सड़क किनारे करीब एक घंटे तक परेशान रहे। बाद में दूसरी बस से सभी यात्रियों को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया।