फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The audience became emotional after listening to Kajari songs in the festival

Prayagraj News: महोत्सव में कजरी गीत सुनकर भावविभोर हुए श्रोता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The audience became emotional after listening to Kajari songs in the festival
क्षेत्र के करछना कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार को अपनी माटी, परिपाटी, लोक सांस्कृतिक से अनुरंजिता कजरी गीतों की परंपरा को संजोए रखने के उद्देश्य से रामायतन सेवा संस्थान एवं शिव भक्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में कजरी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि लोकेश शुक्ला पूर्व निदेशक आकाशवाणी, विशिष्ट अतिथि कवियत्री रीता बाजपेयी रहीं। आयोजन लोक गायिका मोहिनी श्रीवास्तव ने इन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम शिखा सिंह ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दिया। इसके बाद ग्रामीण महिला कलाकार शीलू द्विवेदी ने दातूर मोर पपीहा बोले,रंजना त्रिपाठी की टीम ने हमारे मिर्जापुर में मदमस्ती का जाल बा, बड़ा बेमिसाल बा ना। खेले गैली कजरी कन्हैया धइले अचरी, अचरवा में लागल है रे झालर मोतिया। हिंडलवा लागल हइ कदमवा भौजी, चलहु झूले न पियवा सावन में विदेशवा ननदो आदि पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दिया। शगुन की टीम ने बरसो रे मेघा मेघा की गीत पर नित्य की प्रस्तुति दिया। कार्यक्रम का संचालन डा.राजेंद्र शुक्ला ने किया। इस मौके पर हास्य कवि अशोक बेशरम, सोमनाथ शुक्ला,रीना पांडे, ओम शिवम पांडे, मिथिलेश रही सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed