{"_id":"68892ca2fe159a1b870b5589","slug":"the-attack-on-the-lic-agent-who-was-beaten-to-death-was-pre-planned-allahabad-news-c-3-bly1007-680849-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पीट-पीटकर मारे गए एलआईसी एजेंट पर पूर्व नियोजित था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पीट-पीटकर मारे गए एलआईसी एजेंट पर पूर्व नियोजित था हमला
विज्ञापन
हंडिया में एलआईसी एजेंट की पीट पीटकर हत्या के मामले में चिह्नित किए गए संदिग्ध। स्रोत : वीडियो
प्रयागराज/बरौत।
हंडिया में एलआईसी एजेंट व मेडिकल स्टोर संचालक अब्दुल कलाम आजाद (45) की पीट-पीटकर हत्या की घटना पूर्व नियोजित थी। पांच हमलावरों में से एक को कुछ महीनों पहले परिवार की ही एक युवती को लेकर मृतक ने पीटा था। इसी से नाराज होकर उसने साथियों संग वारदात की। इनमें से दो गिरफ्तार कर लिए गए हैं। घटना सोमवार को हंडिया के धनंजैया नहर पुलिया के पास हुई थी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से तीन बदमाशों को चिह्नित किया और इनमें से दो को रात में ही हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपी दुर्गागंज भदोही के रहने वाले हैं। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वारदात को उन्होंने अपने चार साथियों संग मिलकर अंजाम दिया।
उन्होंने बताया कि यह घटना पूर्व नियोजित थी जिसकी साजिश घटना में शामिल उनके हंडिया निवासी साथी ने रची थी। वह एलआईसी एजेंट के परिवार की एक युवती के संपर्क में था। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने उसे मना किया और न मानने पर एक दिन पीट दिया था। इसी खुन्नस में उसने यह वारदात की।
विज्ञापन
आरोपियों ने यह भी बताया कि एलआईसी एजेंट पर हमले के लिए पिछले दो महीने से रेकी की जा रही थी। सोमवार को उनके एलआईसी कार्यालय आने की सूचना मिली और इसके बाद वह व उनके तीन अन्य साथी दो अलग-अलग बाइकों से उनके पीछे लग गए। धनंजैया नहर के पास सुनसान जगह देखकर उन्होंने एलआईसी एजेंट को रोक लिया। वहां उन्होंने उन पर बैट व स्टंप से हमला बोल दिया। इसके बाद सभी भाग निकले।
सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें एक बाइक पर सवार तीन हमलावर नजर आए हैं। तीनों की उम्र 20-25 साल के बीच की है। तीनों ने टीशर्ट पहन रखी थी। इनमें पीछे बैठे युवक गुलाबी, बीच में बैठा युवक सफेद और बाइक चला रहा युवक गहरे नीले की टीशर्ट पहने दिखाई दे रहा है।
परिवार में मातम, नम आंखों से सुपुर्द ए खाक
पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देर शाम नम आंखों से मृतक को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मृतक के परिवार में मातम छाया रहा। उनके दो बेटों में बड़ा वसीम हंडिया में ही डेंटल क्लीनिक चलाता है। जबकि, छोटा बेटा पढ़ाई करता है। तीन बेटियों में दो की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी अभी पढ़ाई कर रही है।
दो आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में चार-पांच युवकों के शामिल होने की बात सामने आई है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। -कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर