{"_id":"59dfc59a4f1c1b8d698b5780","slug":"the-arrows-of-plenty-of-words-every-candidate-showing-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब चले शब्दों के तीर, हर प्रत्याशी दिखा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब चले शब्दों के तीर, हर प्रत्याशी दिखा गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 13 Oct 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के दक्षता भाषण से इतर बृहस्पतिवार को सीएमपी डिग्री कॉलेज और इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) के दक्षता भाषण में प्रत्याशी स्थानीय मुद्दों पर ज्यादा गंभीर नजर आए। अलग-अलग प्रत्याशियों के गुटों में हल्की-फुल्की झड़प के बीच दक्षता भाषण जारी रहा और इस दौरान कैंटीन, कॉमन रूम, छात्राओं की सुरक्षा, साइकिल स्टैंड, लाइब्रेरी से जुड़े मुद्दे छाए रहे। परिसर में अराजकता का मुद्दा भी हावी रहा। चुनाव जीतने पर किसी ने सीसीटीवी कैमरे लगवाने का दावा किया तो किसी ने कहा कि पदाधिकारी चुने जाने पर परिसर में अराजकता फैलाने वालों को उचित जवाब दिया जाएगा।
सीएमपी डिग्री कॉलेज के मुख्य परिसर में दक्षता भाषण निर्धारित समय अपराह्न एक बजे शुरू हो गया। वहां केवल अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को बोलना था। सभी 10 प्रत्याशियों ने छात्र-छात्राओं के सामने कॉलेज की तमाम समस्याओं को गंभीरता से उठाया और दावा किया कि चुनाव जीते तो हर समस्या का निराकरण होगा। इस दौरान कॉलेज परिसर में ही दो प्रत्याशियों के गुट आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से समर्थकों के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई और वहां अफरातफरी मच गई। हालांकि बवाल बढ़ने से पहले ही परिसर के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और समर्थकों को वहां से हटाया।
उधर, एडीसी में भी दक्षता भाषणा समय से शुरू हो गया। वहां अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को भी बोलने का मौका दिया गया। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के सभी तीन-तीन प्रत्याशियों ने केवल कॉलेज में व्याप्त खमियों पर बात की। कोई भी प्रत्याशी मुद्दों से भटकता नजर नहीं आया। हालांकि बीच में माहौल गर्म हुआ, जब एक प्रत्याशी ने कहा कि कुछ अवैध छात्र सिर्फ चुनाव के वक्त परिसर में नजर आते हैं और प्रत्याशियों के पैसे से अपना खर्च चलाते हैं। इस पर सामने बैठे दूसरे प्रत्याशी के समर्थक ने उसकी ओर पर्चें फेंक दिए। दोनों तरफ से बहस शुरू हो गई। नौबत धक्कामुक्की तक पहुंची तो कॉलेज प्रशासन के अधिकारियों को मंच पर आकर चेतावनी देनी पड़ी कि कोई समर्थक अराजकता फैलाता है तो उसके प्रत्याशी का चुनाव निरस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद माहौल शांत और दक्षता भाषण पूरा हुआ।
विज्ञापन
सीएमपी डिग्री कॉलेज और एडीसी में दक्षता भाषण से पहले प्रत्याशियों ने लंबा जुलूस निकाला। इसकी वजह से बैरहना, मधवापुर, सीमेट्री रोड, जॉर्जटाउन में ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। जुलूस में शामिल समर्थक हजारों की संख्या में पम्फलेट उड़ाते नजर आए। सड़कें पम्फलेट से पट गईं। परिसर के अंदर भी जगह-जगह सिर्फ पम्फलेट पड़े नजर आए। परिसर नारेबाजी से गूंजता रहा।