फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The aim of the Sangh is to bring the idea of ??nationalism from door to door

घर-घर पहुंचाएं जाएंगे राष्ट्रवाद के विचार

Mon, 20 Jan 2020 01:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
The aim of the Sangh is to bring the idea of ??nationalism from door to door
The aim of the Sangh is to bring the idea of ??nationalism from door to door - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रयाग दक्षिण हनुमान नगर की श्रीराम मंदिर शाखा का वार्षिक उत्सव रविवार को मनाया गया। सिविल लाइंस स्थित संघ के अनंदा आश्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में संघ के काशी प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह आलोक मालवीय ने संघ की स्थापना से लेकर वर्तमान परिदृश्य पर चर्चा की। कहा कि राष्ट्रवाद के विचार को घर-घर पहुंचाना ही संघ का उद्देश्य है।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्ण गणवेश में उपस्थित स्वयंसेवकों के बीच देश में संघ के अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि संघ के संस्थापक डा. हेडगेवार ने वर्ष 1925 में आरएसएस की स्थापना की। ताकि अपना देश हर प्रकार से समृद्ध रह सके। कहा कि संघ की शाखाओं में वार्षिकोत्सव का उद्देश्य प्रमुख रूप से निष्क्रिय स्वयंसेवकों को सक्रिय करना और शाखा स्तर पर अपनी वृहद सूची बनाकर हर घर से लोगों को शाखा आने के लिए आमंत्रित करना है। वार्षिक उत्सव की अध्यक्षता इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग प्रो. अंजनी कुमार मालवीय ने की। उन्होंने कहा कि संघ अपनी स्थापना के 94वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। संघ ने भारतीय मूल्यों और परम्पराओं को आज तक जीवित रखा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हनुमान नगर के नगर संघचालक उदय प्रकाश तिवारी मौजूद रहे। इस अवसर पर गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने अमृत वचन, दंड प्रहार, एकल गीत, योगासन आदि का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रांत प्रचार प्रमुख काशी प्रांत जयप्रकाश, सह संपर्क प्रमुख युगल किशोर, मनीष जायसवाल, मनीष, प्रभूति कांत, मनीष द्विवेदी, दुर्गा सिंह, आदर्श वर्मा, सिद्धनाथ शुक्ला, सुखसागर गुप्ता, प्रतीक त्यागी, विनय अंकित, अभिवन, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed