{"_id":"698ced28f3c7d2fae00d9c02","slug":"the-accused-who-fled-after-snatching-the-mobile-phone-was-arrested-naini-news-c-407-1-nan1005-11051-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मोबाइल फोन छीनकर भागे आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मोबाइल फोन छीनकर भागे आरोपी को किया गिरफ्तार
Thu, 12 Feb 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सड़वा नहर के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन छीनकर भागे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
कौंधियारा गांव निवासी बृजेश भारतीय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह अपने मोबाइल फोन से बातचीत कर रहा था। तभी बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और पता पूछने के बहाने मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि बुधवार को सड़वा नहर पुलिया के पास से आरोपी रावेंद्र निषाद उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।