{"_id":"623cb99b258f76082b16d0b8","slug":"the-accused-of-escaping-the-teenager-ran-away-by-breaking-the-window-of-the-police-station-allahabad-news-ald329473897","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी भगाने का आरोपी थाना कार्यालय की खिड़की तोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी भगाने का आरोपी थाना कार्यालय की खिड़की तोड़कर भागा
विज्ञापन
कोहडौर थाने में फरार बदमाश द्वारा तोड़ी गयी खिड़की। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
किशोरी को भगा ले जाने का आरोपी पुलिसकर्मियों को गच्चा देकर थाना कार्यालय की जर्जर खिड़की तोड़कर भाग निकला। हालांकि तीन घंटे के भीतर ही पुलिसकर्मियों ने उसे सुलतानपुर से दबोच लिया। लिखापढ़ी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र की एक किशोरी को कुछ दिन पहले शिवम मौर्य निवासी सरायरजई भगा ले गया था। उसके खिलाफ पुलिस ने 17 मार्च को मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस उसकी तलाश करती रही। बुधवार को वह पुलिस के हाथ लग गया।
रात में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे कार्यालय में बैठा दिया। बृहस्पतिवार की सुबह थाने के मुंशी शिवम को कार्यालय में बंद कर नित्य क्रिया के लिए चले गए। लौटने पर वे दंग रह गए। कार्यालय की खिड़की टूटी थी और शिवम भाग चुका था। इस बात की जानकारी थानाध्यक्ष को देने के साथ ही पुलिसकर्मी उसकी तलाश करने लगे। जानकारी मिलते ही सीओ सिटी अभय पांडेय भी भागकर पहुंचे। काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिला।
विज्ञापन
सीओ सिटी परिवारवालों से बातचीत करने के बाद उसकी लोकेशन खंगालने में कामयाब हो गए। उसने मोबाइल से परिवारवालों से बात की थी। तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने शिवम को सुलतानपुर के मोसई गांव में रेलवे लाइन से भागते समय दबोच लिया। उसे पकड़ने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि लिखापढ़ी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

कोहडौर थाने से फरार पयागीपुर में गिरफ्तार बदमाश। संवाद- फोटो : PRATAPGARH