Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The 2027 Magh Mela will span 52 days, with 230 million devotees expected to take a holy dip.

Prayagraj News: 52 दिन तक चलेगा 2027 माघ मेला, 23 करोड़ श्रद्धालु करेंगे स्नान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The 2027 Magh Mela will span 52 days, with 230 million devotees expected to take a holy dip.
तीर्थराज प्रयाग में 15 जनवरी 2027 से दिव्य और भव्य माघ मेला आयोजित होगा। यह मेला छह मार्च तक 52 दिन चलेगा, जिसमें 23 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आस्था की डुबकी लगाने की संभावना है। मेले के लिए नरौरा बैराज से कानपुर बैराज होते हुए संगम घाट तक करीब दस हजार क्यूसेक पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

मेला विकास प्राधिकरण के अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। भूमि पूजन शुरू हो चुका है। दिसंबर के पहले सप्ताह में गंगा पूजन हेतु अस्थायी तैरती जेट्टी बनेगी। मेला प्रशासन गंगा धारा नियंत्रण कार्य कराएगा, अस्थायी बंध भी बनाएगा। माघ मेला आठ सेक्टर में 925 हेक्टेयर क्षेत्र में बसेगा। यह 3.75 किलोमीटर में फैलेगा, 25 से अधिक घाट बनेंगे। श्रद्धालुओं हेतु जल क्रीड़ा और तैरते रेस्तरां की तैयारी है।
विज्ञापन

वर्ष 2026 के माघ मेले में 44 दिनों के दौरान 22.10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान कर नया कीर्तिमान बनाया था। इस बार 52 दिन में करीब 23 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान की संभावना है। मेला प्रशासन ने मकर संक्रांति पर एक करोड़ 13 लाख, पौष पूर्णिमा पर 40 लाख और मौनी अमावस्या पर पांच करोड़ श्रद्धालुओं का अनुमान लगाया है। वसंत पंचमी पर करीब चार करोड़, माघी पूर्णिमा पर दो करोड़ 25 लाख और महाशिवरात्रि पर 42 लाख श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। 16 साइबर सहायता केंद्र और 16 महिला सहायता केंद्र स्थापित होंगे। सुरक्षा बल में करीब 2800 नागरिक पुलिस, 250 महिला पुलिस और 500 यातायात पुलिस होगी। घुड़सवार, एलआईयू, होमगार्ड, रेडियो कर्मी, जल पुलिस, गोताखोर और प्रशिक्षु आरक्षी भी तैनात रहेंगे। एसडीएम मेला अभिनव पाठक ने बताया कि बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में तैयारियों की प्रगति की समीक्षा बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed