{"_id":"6a9b2e13e383bf5cb0059049","slug":"tharwai-robbery-case-solved-criminal-shot-in-encounter-allahabad-news-c-3-hld1039-967345-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: थरवई लूट का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: थरवई लूट का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली
विज्ञापन
फाफामऊ, पुलिस मुठभेड़ में घायल साहिल खान
- फोटो : shiv tripathi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थरवई क्षेत्र में हुई लूट का खुलासा स्थानीय पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने दो दिन में कर दिया है। इस कार्रवाई में एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी। पुलिस ने लूट में शामिल सभी चार बदमाशों को पकड़ लिया है।
फाफामऊ के रंगपूरा गांव के जीत लाल केसरवानी हार्टमनगंज में कबाड़ की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की रात वह दुकान बंद कर अंदर सो रहे थे। तभी नकाबपोश बदमाश असलहा लेकर दुकान में घुस गए और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने जीत लाल को तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया। बदमाश 15,000 रुपये नकद, करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात और एक वैगनार कार लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
बृहस्पतिवार की रात पुलिस मलाका में वाहन जांच कर रही थी। पुलिस के रोकने पर बाइक सवार दो लोगों ने गोलीबारी की, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। इसमें साहिल खान को गोली लगी और उसे अब्दुल सत्तार के साथ हिरासत में लिया गया। उनकी निशानदेही पर राजू उर्फ सूर्य प्रकाश पटेल और गोविंद यादव को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बदमाशों से 1460 रुपये, वैगनार कार और अन्य सामान बरामद कर उनका चालान कर दिया।