फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tharwai murder case: DNA test will be done from nine of the arrested psychokiller gang accused

थरवई हत्याकांड: गिरफ्तार साइकोकिलर गैंग के आरोपियों का नौ से होगा डीएनए टेस्ट 

Sat, 07 May 2022 05:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 May 2022 05:28 AM IST
सार

इन दोनों घटनाओं में साइको किलर गैंग ने सामूहिक  हत्याओं के बाद महिलाओं की लाशों के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने यह बात स्वीकारा है। इस बात की पुष्टि के लिए आरोपियों का अब डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Tharwai murder case: DNA test will be done from nine of the arrested psychokiller gang accused
Prayagraj News : थरवई में सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थरवई के खेवराजपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या करने वाले साइकोकिलर गैंग के गिरफ्तार आरोपियों का सोमवार से डीएनए टेस्ट होगा। डीएनए और ब्लड सैंपल लेकर लैब भेजा जाएगा। ताकि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में हत्या और दुष्कर्म के पुख्ता सुबूत पेश किए जा सकें। 

विज्ञापन



थरवई के खेवराजपुर गांव में 22 अप्रैल की रात एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। बुधवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में नवल खरवार, रोहित खरवार, पीपी कुमार खरवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद हत्याकांड में शामिल मोनू गौतम, भीम कुमार गौतम और उसकी पत्नी संगीता के साथ कैमूर व आकाश खरवार को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में खेवराजपुर के अलावा गोहरी में सामूहिक हत्याकांड का खुलासा हुआ था।

विज्ञापन

आरोपियों ने लाशों से किया था दुष्कर्म
इन दोनों घटनाओं में साइको किलर गैंग ने सामूहिक  हत्याओं के बाद महिलाओं की लाशों के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने यह बात स्वीकारा है। इस बात की पुष्टि के लिए आरोपियों का अब डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है।


एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के डीएनए टेस्ट के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था। कोर्ट की अनुमति के बाद सोमवार से गिरफ्तार सभी आरोपियों का डीएनए टेस्ट होगा। ताकि आरोपियों के खिलाफ डीएनए रिपोर्ट के आधार पुख्ता साक्ष्य प्रस्तुत किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed