फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tharvai murder case: Psycho killer miscreants raped the dead bodies of women

थरवई हत्याकांड : पकड़े गए साइको किलर बदमाशों ने महिलाओं की लाशों से किया था दुष्कर्म 

Thu, 05 May 2022 05:01 AM IST
विनोद सिंह त्रिलोकी यादव, प्रयागराज
त्रिलोकी यादव, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 May 2022 05:01 AM IST
सार

पुलिस ने गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार करने के बाद उनसे लंबी पूछताछ की। पता चला कि गिरोह के सभी लोग बेहद खूंखार और साइको किलर हैं। खेवराजपुर में रेकी के बाद 22 अप्रैल की रात गिरोह के दस बदमाश गांव में घनी झाड़ियों में छिप गए थे।

विज्ञापन
Tharvai murder case: Psycho killer miscreants raped the dead bodies of women
Prayagraj News : थरवई में सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थरवई सामूहिक हत्याकांड में पकड़े गए सातों बदमाश बेहद खूंखार और साइको किलर हैं। उन्होंने न सिर्फ खेवराजपुर में ही नहीं बल्कि गोहरी में भी महिलाओं की लाशों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। दोनों ही घटनाओं में बदमाशों ने घर में घुसते ही कुल्हाड़ी, हथौड़ी और पेचकस आदि से हमला कर सबको मार दिया था। पुलिस दुष्कर्म के आरोपों को साबित करने के लिए आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराएगी।   

विज्ञापन



पुलिस ने गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार करने के बाद उनसे लंबी पूछताछ की। पता चला कि गिरोह के सभी लोग बेहद खूंखार और साइको किलर हैं। खेवराजपुर में रेकी के बाद 22 अप्रैल की रात गिरोह के दस बदमाश गांव में घनी झाड़ियों में छिप गए थे। रात 12 बजे के बाद घर पर धावा बोल दिया। खल बट्टे, लोहे के रॉड और नुकीली चीजों से वार कर पूरे परिवार की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन



इसके बाद महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बदमाशों ने पूरे घर की तलाशी ली। सिर्फ 21 सौ रुपये मिले। कम नकदी हाथ लगने से खुन्नस खाए बदमाशों ने वहां आग भी लगा दी। घटना के बाद सभी दस बदमाश सेवइत रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से मोनू गौतम फाफामऊ के लिए चल दिया, बाकी नौ बदमाश सिविल लाइंस बस अड्डे से वाराणसी चले गए। वहां से अपने घर के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Tharvai murder case: Psycho killer miscreants raped the dead bodies of women
Prayagraj News : थरवई में हुए सामूहिक हत्याकांड का खुलासा करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

इसी गिरोह ने गोहरी में किया था पूरे परिवार का कत्ल
पूछताछ के दौरान पता चला कि 21 नवंबर की रात इसी गिरोह ने गोहरी गांव में भी दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया था। रात में दो बजे घर में घुसते ही पूरे घर वालों को हथौड़ी, कुल्हाड़ी, सब्बल, रॉड और अन्य धारदार हथियारों से मार डाला। इस कांड में आठ बदमाश शामिल थे। हत्याएं करने के बाद कुछ बदमाश बक्से और आलमारी खंगालने लगे तो तीन ने युवती की लाश के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बदमाशों ने जाते-जाते भी घर वालों की लाशों पर धारदार हथियारों से प्रहार किया। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि आरोपियों ने दोनों स्थानों पर सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं की स्वीकार किया है। पकड़े आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा ताकि दुष्कर्म के आरोपों की पुष्टि हो सके। 


छह बदमाश फरार, सभी पर 50-50 हजार का इनाम 
गोहरी और खेवराजपुर हत्याकांड में शामिल गिरोह के छह साइको किलर बदमाश हाथ नहीं लगे हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमों को बिहार भेजा जाएगा। फरार आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम रखा गया है।

Tharvai murder case: Psycho killer miscreants raped the dead bodies of women
Prayagraj News : थरवई में सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

ये बदमाश पकड़े गए
1-नवल कुमार खरवार
2-रोहित खरवार
3-पीपी कुमार खरवार
4-मोनू कुमार गौतम
5-आकाश खरवार
6-संगीता गौतम
7-भीम कुमार गौतम 
अभी इनकी है तलाश
1-मुर्गी पांख निवासी औरंगाबाद
2-डेभी खरवार, निवासी चुनार, मिर्जापुर
3-बुंदेला उर्फ सारंगी, निवासी भोजपुर, बिहार
4-डेढ़गांव उर्फ बभना, निवासी कैमूर, बिहार
5-चिंटू खरवार, निवासी कैमूर, बिहार
6-नेहा खरवार, निवासी कैमूर, बिहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed