फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   TGT, spokesperson's picket continues to accommodate adjustments

टीजीटी, प्रवक्ता के चयनितों का समायोजन को लेकर धरना जारी

Sun, 08 Nov 2020 01:39 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 08 Nov 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
TGT, spokesperson's picket continues to accommodate adjustments
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी, प्रवक्ता परीक्षा पास करने और साक्षात्कार के बाद अंतिम रूप से चयनित शिक्षक नियुक्ति के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री से कई विधायक एवं सांसद पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग कर चुके हैं। फिलहाल यह शिक्षक अपनी मांग को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के कार्यालय पर पिछले एक सप्ताह से लगातार धरना दे रहे हैं। चयन बोर्ड से चयनित शिक्षक संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षकों, विद्यालय प्रबंधन की मनमानी के शिकार है। चयनित शिक्षकों को पदभार ग्रहण कराने की जिम्मेदारी संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक की होती है।
विज्ञापन


नियुक्ति पत्र लेकर जब यह अभ्यर्थी जिला विद्यालय निरीक्षक के पास पहुंचे तो सीधे स्कूल प्रबंधन के पास नियुक्ति के लिए भेज दिया गया। प्रबंधन की ओर से स्कूल में पद नहीं होने की बात कहकर शिक्षकों को लौटा दिया गया। स्कूल से वापस किए जाने के बाद जब यह शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक के पास पहुंचे तो वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी का कहना है कि स्कूल प्रबंधन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक की मिली भगत से चयनित शिक्षकों का उत्पीडन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed