फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   TGT-PGT Recruitment Insisting on the implementation of the old rules, Yuva Manch hunger strike continued

टीजीटी-पीजीटी भर्ती : पुरानी नियमावली लागू करने पर अड़े, युवा मंच का अनशन चौथे दिन रहा जारी

Thu, 03 Sep 2026 07:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Sep 2026 07:32 PM IST
सार

प्रयागराज में TGT-PGT भर्ती की पुरानी नियमावली और पुराने परीक्षा पैटर्न की बहाली की मांग को लेकर युवा मंच का अनिश्चितकालीन अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। अभ्यर्थियों ने करीब 20 हजार रिक्त पदों पर तत्काल विज्ञापन जारी करने की मांग की।

विज्ञापन
TGT-PGT Recruitment Insisting on the implementation of the old rules, Yuva Manch hunger strike continued
पत्थर गिरजाघर धरनास्थल पर प्रदर्शन करते युवा मंच के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी नियमावली और पुराने परीक्षा पैटर्न के आधार पर टीजीटी-पीजीटी भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर युवा मंच के बैनर तले पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस में चल रहा अनिश्चितकालीन अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलन में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा टीजीटी भर्ती में सामान्य अध्ययन और टीईटी की पात्रता को शामिल किए जाने से बड़ी संख्या में योग्य अभ्यर्थियों के भर्ती प्रक्रिया से बाहर होने का खतरा है। उन्होंने कहा कि अचानक नियमों में बदलाव से लाखों अभ्यर्थियों के सामने संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन

उन्होंने पीजीटी/प्रवक्ता भर्ती में बिना बीएड वाले अभ्यर्थियों को पूर्व व्यवस्था के समान अवसर दिए जाने की मांग की। युवा मंच का कहना है कि टीजीटी-पीजीटी के करीब 20 हजार रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली के अनुसार विज्ञापन जारी किया जाना चाहिए। संगठन के मुताबिक करीब सात लाख प्रभावित अभ्यर्थी नौकरी देने की मांग नहीं कर रहे, बल्कि प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर चाहते हैं।

विज्ञापन

अनिल सिंह ने कहा कि वर्ष 2022 में टीजीटी-पीजीटी के 4,163 पदों का विज्ञापन जारी हुआ था, जिसकी प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है। ऐसे में 2026 में करीब 20 हजार पदों पर पुरानी नियमावली के आधार पर नया विज्ञापन जारी करने में कोई बाधा नहीं होनी चाहिए। युवा मंच ने सरकार से मांगों पर तत्काल निर्णय लेने की अपील करते हुए कहा कि ठोस फैसला होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed