फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   TGT: 1243 of Hindi, 33 girls of art girl, allotment of the institution continues

टीजीटी: हिंदी के 1243, कला बालिका के 33 पदों के लिए संस्था का आवंटन जारी

Fri, 26 Mar 2021 01:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Mar 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
TGT: 1243 of Hindi, 33 girls of art girl, allotment of the institution continues
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी हिंदी के 1243 पदों एवं टीजीटी कला (सिर्फ बालिका वर्ग) के 33 पदों के लिए विद्यालय (संस्था) का आवंटन जारी कर दिया है। चयन बोर्ड उप सचिव नवल किशोर की ओर से बृहस्पतिवार को 1276 पदों के लिए विद्यालय का आवंटन किया गया। बोर्ड ने इससे पहले 19 फरवरी को टीजीटी हिंदी एवं टीजीटी कला (सिर्फ बालिका वर्ग) का परिणाम घोषित किया था। 
विज्ञापन


चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी हिंदी बालक वर्ग के 1148 पदों एवं टीजीटी हिंदी बालिका वर्ग के 95 पदों एवं टीजीटी कला सिर्फ बालिका वर्ग के 33 पदों के लिए संस्था आवंटन किया है। उप सचिव के अनुसार नियमावली 1998 के नियम 12(10) के अनुसार आवंटित संस्थाओं के नाम सहित सूची 25 मार्च को जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संस्था का आवंटन देख सकते हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने एडेड माध्यमिक कॉलेजों के लिए टीजीटी 2016 की लिखित परीक्षा आठ व नौ मार्च 2019 को कराई थी। हिंदी विषय में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 10 नवंबर से 16 दिसंबर 2020 तक व कला विषय का 23 सितंबर से 22 अक्तूबर 2020 तक कराया गया था। उप सचिव के अनुसार चयन बोर्ड की नियमावली 1998 के नियम 12 (8) के तहत हिंदी एवं कला विषय का पैनल, मेरिट सूची व कटआफ अंक 19 फरवरी को जारी किया गया था। परिणाम में हिंदी टीजीटी बालक वर्ग में 1148 व बालिका वर्ग में 95, कला बालिका वर्ग में 33 अभ्यर्थी सफल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed