{"_id":"5bf70316bdec22415f3d912b","slug":"tet-s-issuance-of-issue-objection-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी की ‘आंसर की’ जारी, आपत्ति आनी शुरू, शाम तक कर सकते हैं शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी की ‘आंसर की’ जारी, आपत्ति आनी शुरू, शाम तक कर सकते हैं शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
tet
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से टीईटी की ‘आंसर की’ जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी परीक्षा नियामक की वेबसाइट http://upbasiceduboard.gov.in पर जारी ‘आंसर की’ से अपने उत्तर का मिलान करने के बाद जिस सवाल अथवा उत्तर को लेकर आपत्ति है, उससे जुड़े साक्ष्य के साथ 23 नवंबर शाम छह बजे तक यूपी टीईटी की ई-मेल आईडी uptethelpline@gmail.com के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं।
परीक्षा नियामक की ओर से पहले टीईटी की ‘आंसर की’ 20 नवंबर को जारी करने की घोषणा की गई थी। कुछ तकनीकी कारणों से आंसर की जारी न होने पर परीक्षा नियामक ने 21 नवंबर को जारी करने घोषणा की, लेकिन बारावफात का अवकाश होने के चलते ‘आंसर की’ फिर जारी न हो सकी। 22 नवंबर को एनआईसी कार्यालय खुलते ही सुबह ही ‘आंसर की’ upbasiceduboard.gov.in पर अपलोड कर दी गई।
यूपी टीईटी ‘आंसर की’ जारी होने के साथ परीक्षार्थियों की ओर से परीक्षा में पूछे गए सवाल और जारी उत्तर को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराना शुरू कर दिए हैं। सचिव परीक्षा नियामक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि ‘आंसर की’ जारी होने के साथ बृहस्पतिवार को परीक्षार्थियों की ओर से ऑनलाइन आपत्ति मिलनी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को शाम आठ बजे तक परीक्षा नियामक कार्यालय में 600 ऑनलाइन आपत्तियां पहुंच गईं थीं।
विज्ञापन
यूपीटीईटी के 22 से अधिक प्रश्न-उत्तर पर आपत्ति
प्रयागराज। यूपी टीईटी की ‘आंसर की’ जारी होने के साथ ही परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने परीक्षा नियामक की ओर से पूछे गए प्रश्नों एवं उनकी ओर से जारी उत्तर को लेकर गंभीर आपत्ति उठाई है। परीक्षार्थियों की ओर से लगभग 22 से अधिक सवालों और उनके जारी उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। परीक्षार्थियों का कहना है कि वह परीक्षा नियामक प्राधिकारी के पास 23 नवंबर शाम तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा देंगे। परीक्षार्थियों की ओर से जिन प्रश्नों पर आपत्ति उठाई गई उसकी सूची निमभन है।
बाल विकास सेक्शन से
0 समावेशी कक्षा में किस प्रकार के छात्र-छात्राएं शामिल होते हैं?
परीक्षा नियामक- केवल विशिष्ट छात्र-
परीक्षार्थी- सामान्य और विशिष्ट छात्र
0 निम्न में से कौन सा संवेग का तत्व नहीं है?
परीक्षा नियामक- संवेदी
परीक्षार्थी- दैहिक
0 अभिप्रेरणा का प्रत्याशा सिद्धांत किसके द्वारा दिया गया है?
0 निम्न में से कौन सा शिक्षण का सूत्र नहीं है
परीक्षा नियामक- निगमन से आगमन की ओर
परीक्षार्थी- दृश्य से अदृश्य की ओर
0 निम्न में से कौन सी बाद की बाल्यावस्था के बौद्धिक विकास की विशेषता नहीं है?
0 गिरोह अवस्था किस आयु वर्ग एवं विलंब विकास से संबंधित है?
0 कौन सा शब्द भिन्न अर्थ और प्रकृति का है?
0 संप्रेषण कला क्या नहीं है?
परीक्षार्थियों का कहना है कि इसमें बड़ी गलती है। प्रश्न के पैरा में ही सही उत्तर दिया है कि विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने को क्या कहते हैं।
परीक्षा नियामक - विचारों और भावनाओं को व्यक्त करना
परीक्षार्थी - अलंकरण
0 तद्भव और उसके तत्सम का कौन सा मेल गलत है?
0 पीने के लिए सुरक्षित पानी को क्या कहते हैं?
0 क्रिया-प्रसूत अनुबंधन का दूसरा नाम है-
परीक्षा नियामक- नैमित्तिक अनुबंधन
परीक्षार्थी- नैमित्तिक अनुबंधन और प्राचीन अनुबंधन दोनों
0 सीखने के वक्र अभ्यास द्वारा सीखने की मात्रा, गति और प्रगति की सीमा को ग्राफ पर प्रदर्शित करते हैं- यह किसने कहा है?
परीक्षा नियामक- एबिंगहास
परीक्षार्थी- गेट्स और अन्य (विकल्प में नहीं)
0 व्याकरण की दृष्टि से कौन सा शब्द अशुद्ध है?
परीक्षा नियामक- विरहणी
परीक्षार्थियों का तर्क है कि विरहणी और गृहिणी दोनों अशुद्ध है।
0 इनमें से कौन वर्तमान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा हैं?
(आउट ऑफ सेलेबश) करेंट अफेयर सेलेबस में नहीं है।
0 निम्न में से पुलिंग शब्द का चयन कीजिए-
परीक्षार्थियों का तर्क-दोनों विकल्प पखावज और पहिया दोनों ही पुलिंग है।
0 मेरी भव बाधा हरौ, राधा नागरि सोय। जातन की झांईं परै, श्याम हरित दुति होय। उपयुक्त दोहे में कौन सा अलंकार है।
परीक्षा नियामक- श्लेष अलंकार
परीक्षार्थी -अन्योत्ति और रूपक भी सही है।
0 कौन स्वर ह्रस्व नहीं होता है?
परीक्षा नियामक - ओ
परीक्षार्थी- ऊं और ओ दोनों सही है।
0 गिरोह अवस्था किस आयु वर्ग एवं बिलंब-विकास से संबंधित है?
0 सामान्य मनुष्य के शरीर का ताप 37 डिग्री सेल्सियस है। फारेनहाइट पैमाने में यह ताप 98.4 डिग्री है।
0 क्रिया-प्रसूत अनुबंधन का दूसरा नाम है
परीक्षा नियामक- नैमित्तिक अनुबंधन
परीक्षार्थी- नैमित्तिक अनुबंधन और प्राचीन अनुबंधन दोनो
0 गिरोह अवस्था किस आयु वर्ग एवं विलम्ब विकास से संबंधित है
परीक्षा नियामक-16-19 वर्ष
परीक्षार्थी 08-10 वर्ष (परिषदीय पुस्तकानुसार)
0 पुल्लिंग शब्द का चयन कीजिए
परीक्षा नियामक- पहिया
परीक्षार्थी- पखावज, पहिया दोनों