फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   testimony against 10 including former MP Atiq in gangster case after 15 years

गवाह के अपहरण का मामला: पूर्व सांसद व माफिया डॉन अतीक सहित 10 के खिलाफ गैंगस्टर मामले में 15 साल बाद हुई गवाही

Mon, 17 Oct 2022 11:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Oct 2022 11:09 PM IST
सार

सहायक शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार वैश्य ने औरैया में तैनात इंस्पेक्टर केके मिश्रा का शपथ पूर्वक बयान दर्ज कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूर्व सांसद व उनके भाई सहित अन्य अभियुक्तों ने विधायक राजू पाल की हत्या के चश्मदीद गवाह को गवाही को रोकने के लिए अपहरण कर लिया था।

विज्ञापन
testimony against 10 including former MP Atiq in gangster case after 15 years
Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अहमद। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई मोहम्मद अशरफ सहित 10 लोगों के खिलाफ 15 वर्ष पूर्व धूमनगंज थाने में दर्ज प्राथमिकी में एक गवाही पूरी हुई। वादी मुकदमा इंस्पेक्टर केके मिश्रा ने सोमवार को कोर्ट पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश एमपीएमएलए कोर्ट, डॉ. दिनेश चंद्र शुक्ला कर रहे हैं।

विज्ञापन



सहायक शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार वैश्य ने औरैया में तैनात इंस्पेक्टर केके मिश्रा का शपथ पूर्वक बयान दर्ज कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूर्व सांसद व उनके भाई सहित अन्य अभियुक्तों ने विधायक राजू पाल की हत्या के चश्मदीद गवाह को गवाही को रोकने के लिए अपहरण कर लिया था। इसके साथ ही उन पर हत्या सहित कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। मामले में यह पहली गवाही पूरी हुई है। अदालत ने अब दूसरे गवाह को  तलब किया है।

विज्ञापन

अतीक के खिलाफ 30 सितंबर 2007 को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में वादी मुकदमा इंस्पेक्टर केके मिश्रा तीन मई 2013 को अदालत के समक्ष उपस्थित हुए थे। मामले में एक अभियुक्त अकबर की मृत्यु हो चुकी है। अदालत ने उसकेखिलाफ मुकदमा समाप्त कर दिया है।


अपहरण, मारपीट केमामले में नहीं हो सकी गवाही
बाहुबली अतीक अहमद पर जैद खालिद के अपहरण और मारपीट के मामले में सोमवार को गवाही नहीं हो सकी। मामले में एमपीएमएलए विशेष कोर्ट सुनवाई कर रही थी। गवाह देर से अदालत पहुंचा। उसके अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि सोमवार को गवाह गवाही देने में असमर्थ है। इस वजह से अदालत ने सोमवार को गवाही टाल दी और अब मामले में 21 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed