फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tension arises following vandalism and an assault at the Shahzadpur shrine; SDM and CO take charge

Kaushambi : शहजादपुर की मजार पर तोड़फोड़ व मारपीट से तनाव, एसडीएम-सीओ ने संभाला मोर्चा

Thu, 09 Jul 2026 09:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Jul 2026 09:19 PM IST
सार

कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर सैयद सालार हंस बाबा की मजार पर तोड़फोड़ और मारपीट की घटना के बाद तनाव फैल गया। सूचना पर एसडीएम, सीओ समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Tension arises following vandalism and an assault at the Shahzadpur shrine; SDM and CO take charge
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

विस्तार

कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर सैयद सालार हंस बाबा की मजार पर तोड़फोड़ और मारपीट की घटना के बाद तनाव फैल गया। सूचना पर एसडीएम, सीओ समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित कर शांति व्यवस्था बहाल कराई, जबकि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव के बाहरी हिस्से में स्थित सैकड़ों वर्ष पुरानी सैयद सालार हंस बाबा की मजार पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे विवाद के बाद तोड़फोड़ और मारपीट हो गई। मजार पर प्रत्येक बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु फातिहा और मत्था टेकने आते हैं। मजार की देखरेख अजीम, फतेह खान, साहेब अली और साबिर अली करते हैं, जो सुबह से ही श्रद्धालुओं की व्यवस्था में जुटे थे।

विज्ञापन

मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

मजार की देखरेख करने वाले अजीम का आरोप है कि दोपहर में बजरंग दल से जुड़े करीब दो दर्जन लोग मजार पर पहुंचे और विवाद के बाद उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावर डायरी, पेन सहित अन्य सामान भी उठा ले गए। साथ ही मुख्य मजार का गेट क्षतिग्रस्त कर दिया गया और पास स्थित दूसरी मजार में भी तोड़फोड़ की गई। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी कुछ देर तक मारपीट होती रही। सूचना मिलते ही शहजादपुर चौकी पुलिस, डायल-112 और कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने कराया मामला शांत

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सिराथू योगेंद्र कुमार गौड़, सीओ सिराथू सत्येंद्र प्रसाद तिवारी, तहसीलदार सिद्धांत कुमार, लेखपाल अपर्णा श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष संतोष शर्मा और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर माहौल शांत कराया। प्रशासन की मौजूदगी में क्षतिग्रस्त मजार को दोबारा व्यवस्थित कराया गया। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और मामले की जांच की जा रही है।

शहजादपुर में मजार के पास तोड़फोड़ एवं विवाद की सूचना पर मौके का निरीक्षण किया गया है। फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। - सत्येंद्र प्रसाद तिवारी,सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed