फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ten people found corona infected in 24 hours

24 घंटे में दस लोग मिले कोरोना संक्रमित

Thu, 10 Jun 2021 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ten people found corona infected in 24 hours
प्रतापगढ़। गड़वारा बाजार के ग्रामीण दंपती सहित जिले के 10 नए लोगों में बुधवार को 24 घंटे के भीतर कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 15756 हो गई है। इसमें से 177 की मौत हो चुकी है जबकि 15618 लोग स्वस्थ घोषित किए जा चुके हैं। जिले में 3607 लोगों ने बूथ पर पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाया। संवाद
विज्ञापन

परामर्श केंद्र पर टीकाकरण को लेकर युवाओं में दिखा उत्साह
प्रतापगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से संचालित पोस्ट कोविड परामर्श केंद्र पर टीकाकरण अभियान में युवाओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला कार्यवाह डॉ. सौरभ पांडेय ने बताया कि बारिश के बाद भी लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। नगर के विभिन्न इलाकों के साथ साथ जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोगों के आने का क्रम जारी है। कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास के सार्थक परिणामस्वरूप जन सहभागिता में वृद्धि हुई है। भय का वातावरण समाप्त हुआ है। जिले के अलग- अलग क्षेत्रों में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों द्वारा रक्त परीक्षण कराने के साथ ही योग्य चिकित्सकों द्वारा परामर्श भी प्राप्त किया जा रहा है। इस अवसर पर नितेश खंडेलवाल, अंकुर, सर्वोत्तम, राजेश, सुरेंद्र प्रसाद रुद्र, प्रभात मिश्र, कृष्णकांत मिश्र, शिवशंकर सिंह, डॉ. अरविंद मिश्र, डॉ. किरण मिश्र, रमेश पटेल, अतिथि शर्मा, विष्णु, गौरव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

पीएचसी पर नहीं मिले चिकित्सक तो जिम्मेदार होंगे सीएचसी अधीक्षक
प्रतापगढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक गायब मिले तो इसकी जिम्मेदारी सीएचसी अधीक्षक की होगी। मरीज परेशान मिले तो दोनों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोरोना काल की तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पहले से ही अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य निदेशक ने सीएमओ को आदेश दिया है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सभी चिकित्सकों को समय से ड्यूटी पर मौजूद रहने के लिए कहा जाए। जिससे मरीजों को इलाज कराने के लिए भटकना न पड़े। उन्हें सीएचसी य फिर जिला मुख्यालय का चक्कर न काटना पड़े। हर पीएचसी पर कम से कम एक चिकित्सक जरूर मौजूद रहे। सीएचसी में इमरजेंसी के साथ ओपीडी व्यवस्था को पूरी तरह से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में आने वाले मरीजों का एमबीबीएस चिकित्सक लगातार इलाज इलाज करें। चिकित्सकों ने जो नई परंपरा लागू किया है कि दो दिन लगातार इमरजेंसी ड्यूटी करने के बाद अवकाश लेकर घर चले जाते हैं ऐसे चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बारी-बारी चिकित्सकों की इमरजेंसी में ड्यूटी लगाई जाए। इमरजेंसी ड्यूटी न करने वाले चिकित्सकों से ओपीडी में आने वाले मरीजों का इलाज कराया जाए। आरबीएसके टीम को होम आईसोलेशन में रहने वाले कोरोना संक्रमितों की निगरानी कराया जाए। जरूरत पड़ने पर एमबीबीएस चिकित्सकों को उनके घर तक भेजा जाए।

सीएचसी परिसर में भरा पानी, मरीज परेशान
पट्टी। पट्टी सीएचसी परिसर में बरसात का पानी भर गया है। इससे मरीजों के साथ तीमारदार और चिकित्सकों की परेशानी बढ़ गई है। कोरोना के चलते लोग अस्पताल में जाने से डर रहे हैं। बुधवार सुबह बरसात के कारण चारों तरफ जलभराव हो गया। सीएचसी अधीक्षक नीरज सिंह में बताया कि जल निकासी के लिए बनी नाली कचरा की वजह से बंद हो गई है। इसकी जानकारी नगर पंचायत कार्यालय में दी गई है। सफाई न होने से यह दिक्कत आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed