फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ten months later Hazratganj look at Civil Lines

दस माह बाद हजरतगंज जैसा दिखेगा सिविल लाइंस

Sun, 08 Nov 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 08 Nov 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ten months later Hazratganj look at Civil Lines
इलाहाबाद। सिविल लाइंस में महात्मा गांधी मार्ग पर पत्थर गिरजाघर से हनुमान मंदिर चौराहा तक के मुख्य हिस्से को लखनऊ के हजरतगंज की तर्ज पर विकसित करने के काम का शनिवार को शुभारंभ हो गया। इलाहाबाद विकास प्राधिकरण (एडीए) यहां तकरीबन 30 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण एवं आधुनिकीकरण का काम कराएगा। शनिवार को पत्थर गिरजाघर के पास आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश बीज निगम के अध्यक्ष उज्ज्वल रमण सिंह ने भूमि पूजन कर काम की शुरूआत की।
विज्ञापन


पत्थर गिरजाघर से सुभाष चौराहा और वहां से हनुमान मंदिर क्रासिंग तक करीब 1450 मीटर लंबी सड़क को दुरुस्त किया जाएगा। इसके साथ डिवाइडर, ग्रीन बेल्ट, सर्विस रोड, पाथवे का निर्माण होगा। पाथवे के नीचे टेलीफोन एवं बिजली की लाइनों के लिए एसडब्ल्यू ड्रेन का भी निर्माण होगा। इसके साथ सड़क के दोनों ओर ग्रीन बेल्ट, एमपी थियेटर, फाउंटेन, बेंचेज, लैंड स्केपिंग, घास आदि लगाने का काम होगा। चर्च से सुभाष चौराहा तक जगह-जगह पॉकेट में करीब 390 कारों के लिए पार्किंग बनाई जाएगी। वहां से हनुमान मंदिर तक पॉकेट में तकरीबन 275 कार की पार्किंग होगी। तुलसी चौराहा के पास लगभग 68 एवं सुभाष चौराहा पर करीब 18 रिक्शों की पार्किंग भी होगी।
विज्ञापन


इस क्षेत्र में तीन टॉयलेट, पेयजल आरओ, पुलिस चेकपोस्ट, ट्यूबवेल लगाने के साथ एमजी मार्ग में मिलने वाली उत्तर एवं दक्षिण दिशा के दस नालों की सौ-सौ मीटर तक मरम्मत एवं सफाई का काम भी होगा। एडीए की अवस्थापना निधि से चर्च से सुभाष चौराहा तक सिविल वर्क में करीब 11.95 करोड़ रुपये, जबकि वहां से हनुमान मंदिर तक के काम में तकरीबन 8.11 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी तरह बिजली के कार्य पर लगभग 7.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सभी काम छह अगस्त 2016 यानी दस माह में पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभारंभ अवसर पर उज्ज्वल रमण सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। अध्यक्षता कर रहे एडीए उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए योजना में आई अड़चनों और उसके समाधान के बारे में बताया। मुख्य अभियंता ने योजना के बारे में जानकारी दी। संचालन एडीए सचिव वंदना त्रिपाठी ने किया। इसमें एडीए के सभी अफसर, सिविल लाइंस के व्यापारी, सपा कार्यकर्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed