फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ten Janpath alert, Priyanka gets information on Anand Bhavan

आनंद भवन पर द जनपथ सजग,प्रियंका ने दिल्ली में ली जानकारी

Sat, 23 Nov 2019 01:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Ten Janpath alert, Priyanka gets information on Anand Bhavan
प्रयागराज। आनंद भवन पर गृहकर को लेकर उठे विवाद के बीच कांग्रेस नेतृत्व संजीदा हो गया है। शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली में पार्टी नेताओं के साथ रणनीतिक मशविरा किया। प्रयागराज से बुलाए गए पांच नेताओं के साथ उन्होंने आनंद भवन प्रकरण की हकीकत जानने के साथ ही संगठनात्मक ढांचे की मजबूती और भंग जिला व शहर कमेटियों के नए सिर से गठन पर भी चर्चा की। इसी के साथ अगले दो दिन के भीतर जिला व शहर अध्यक्षों की नियुक्ति के एलान के भी संकेत मिले हैं।
विज्ञापन

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू के पैत्रिक निवास आनंद भवन पर गृहकर लगाने के बाद कांग्रेस इस प्रकरण के पटाक्षेप में जुट गई है। इसके लिए जिले के पांच नेताओं को अचानक दिल्ली तलब किया गया। पूर्व मेयर व केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र नाथ सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, पूर्व प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, फुजैल हाश्मी व संजय कृष्ण श्रीवास्तव 12 तुगलक रोड से विशेष संदेश मिलने के बाद प्रयागराज एक्सप्रेस से शुक्रवार की सुबह दिल्ली पहुंचे। वहां दोपहर करीब 2:30 बजे प्रियंका गांधी ने बारी-बारी से इन नेताओं से मुलाकात कर आनंद भवन समेत संगठन की मतबूती के उपाय मिशन- 2022 को लेकर विस्तार से चर्चा की। कुछ पार्टी नेता आनंद भवन से जुड़े पुराने कागज भी साथ ले गए थे। प्रियंका को वो पुराने दस्तावेज सौंपे गए। बताया गया कि इस भवन को पं. जवाहर लाल नेहरू राष्ट्र को समर्पित कर चुकेहैं। ऐसे में आनंद भवन को पहले से ही बिजली, पानी व गृहकर मुक्त किया जा चुका है। एक नेता ने बताया कि प्रियंका ने इस प्रकरण पर विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने संगठन को मजबूत करने के अलावा रैलियों में भीड़ प्रबंधन पर भी मंथन किया। पार्टी किन-किन लोगों की वजह से कमजोर हुई है। आपसी मनमुटाव व बिखराव की वजहों के बारे में भी उन्होंने पूछा। साथ ही कहा कि 2022 के विस चुनाव से पहले संगठन को हर हाल में खड़ा करना होगा, ताकि यूपी में खोई प्रतिष्ठा को वापस दिलाया जा सके।
विज्ञापन

प्रियंका ने जितेंद्र नाथ से कहा, जिलाध्यक्ष की कुर्सी संभालिए
प्रयागराज। कांग्रेस प्रियंका गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र नाथ सिंह को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा है। लेकिन, उन्होंने पहले से ही काम का अधिक बोझ होने का हवाला देते हुए इस दायित्व को लेने से इंकार कर दिया। इसकी जानकारी जितेंद्र नाथ ने खुद अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में की। उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया, यह उनके लिए बड़ी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज में कांग्रेस के होंगे तीन जिलाध्यक्ष
प्रयागराज। कांग्रेस संगठन की विस्तार की दृष्टि से प्रयागराज को तीन भागों में बांटने पर विचार कर रही है। इसके तहत अब कांग्रेस के तीन जिलाध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। पता चला है कि गंगापार, यमुनापार के अलावा शहर की तीन विधानसभा इकाइयों शहर उत्तरी, पश्चिमी व दक्षिणी को मिलाकर महानगर की जिला कमेटियां गठित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed