फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tempo collided with truck in Nawabganj, two people including an old lady died

Prayagraj News: नवाबगंज में ट्रक से टकराया टेंपो, वृद्धा समेत दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Tempo collided with truck in Nawabganj, two people including an old lady died
प्रयागराज-लखनऊ राजगमार्ग पर मलाक बलऊ गांव के सामने हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। कुंडा से प्रयागराज की ओर जा रहा टेंपो खड़े ट्रक से टकरा गया। इसमें सवार वृद्धा व चालक की मौत हो गई। दुर्घटना के चलते करीब 20 मिनट तक प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

परानुपुर थाना कुंडा के गिरजा शंकर द्विवेदी की पत्नी जावित्री देवी बेटे व बहू के साथ टेंपो से दारागंज जा रहे थे। करीब साढ़े दस बजे जैसे टेंपो चालक नवाबगंज के मलाक बलऊ गांव के सामने पहुंचा। सड़क पटरी पर खड़े ट्रक से टकरा गया। टेंपो में सवार जावित्री देवी, अनुरुद्ध द्विवेदी, आयुष द्विवेदी, कामिनी, वैभव व टेंपो चालक इसहाक अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार पहुंचाया। वहां से सभी को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने के पहले जावित्री देवी (70) व टेंपो चालक इसहाक अहमद (22) पुत्र इसरार अहमद निवासी दनियालपुर कस्बा लाल गोपालगंज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका जावित्री देवी के तीन बेटे अनंत त्रिवेदी, सुशील द्विवेदी व शिवा कांत द्विवेदी तथा दो बेटियां है। टेंपो चालक की इसहाक अहमद के पिता का इंतकाल हो चुका है। मां नफीस बानो दो भाई व एक बहन का रो- रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed