फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Temple priest murdered, body tied with hands and legs and thrown in the field

प्रयागराज : रामजानकी मंदिर के पुजारी की हत्या, हाथ पैर बांधकर खेत में फेंका शव

Mon, 02 Oct 2023 11:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 11:57 AM IST
सार

नवाबगंज के आनापुर गांव में स्थित रामजानकी मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई। शव मंदिर के पास खेत में मिला। हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
Temple priest murdered, body tied with hands and legs and thrown in the field
घटना के बाद छानबीन करती डॉग स्क्वॉयड टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के आनापुर में रामजानकी मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मुंह में कपड़ा ठूंसकर हाथ और पैर कपड़े से बांधकर उनका शव मंदिर के पास खेत में फेंक दिया गया। सुबह घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्या के बाद मंदिर का ताला तोड़कर मूर्तियां भी खेत में फेंक दी गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जाहिर तौर पर शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं। दम घुटन से हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है।

विज्ञापन


आनापुर गांव में आईकेएम पीजी कॉलेज परिसर में राम जानकी का मंदिर है। यहां पर करीब दो दशक से एक दिव्यांग पुजारी महेंद्र मणि त्रिपाठी (45) पु्त्र बलराम पूजा पाठ और मंदिर की देखरेख करते थे। वह बिहार में सिवान के रहने वाले थे। सोमवार को उनकी लाश मंदिर के पास खेत में पाई गई। हाथ-पैर कपड़े की रस्सी से बंधे थे और मुंह में भी कपड़ा ठूंसा गया था।
विज्ञापन


मंदिर का ताला भी टूटा था और मूर्तियां गायब थीं। हालांकि कुछ देर बाद मूर्तियां मंदिर के पास खेत में पड़ी मिलीं। सुबह मंदिर की ओर गए ग्रामीणों ने पुजारी का शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। कुछ देर में पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी फोर्स के साथ पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। डॉग स्क्वॉयड टीम ने पहुंचकर छानबीन की। उधर, पुलिस को यह भी सूचना मिली है कि पुजारी का अपने पैतृक गांव सिवान बिहार में पारिवारिक विवाद चल रहा था। हो सकता है हत्या इसी के चलते की गई हो। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। एसीपी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed