{"_id":"5ffa0a888ebc3e31874eee6a","slug":"temple-construction-coupons-reached-prayagraj-for-biggest-money-collection-campaign-city-desk-news-ald296288679","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे बड़े धन संग्रह अभियान के लिए प्रयागराज पहुंचे मंदिर निर्माण के कूपन, 14 से श्रीगणेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे बड़े धन संग्रह अभियान के लिए प्रयागराज पहुंचे मंदिर निर्माण के कूपन, 14 से श्रीगणेश
Sun, 10 Jan 2021 01:26 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में प्रत्येक हिंदू की सहभागिता हो, इसके लिए 14 जनवरी से धन संग्रह का अभियान शुरू किया जाना है। विहिप का दावा है कि यह अभियान अब तक का सबसे बड़ा जनसंपर्क एवं धन संग्रह अभियान साबित होगा। इस अभियान के लिए प्रयागराज में कूपन भी पहुंचने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव एवं विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय की मौजूदगी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ये कूपन प्रांत कार्यालय केसर भवन में दिखाए गए। इस दौरान धन संग्रह एवं संगठन की अन्य गतिविधियों को लेकर डिप्टी सीएम की चंपत राय से एकांत में भी वार्ता हुई।
विज्ञापन
शनिवार सुबह 11.15 बजे के आसपास डिप्टी सीएम विहिप प्रांत कार्यालय केसर भवन पहुंचे। यहां चंपत राय का आशीर्वाद लेने के बाद उन्हें मंदिर निर्माण में आम लोगों की सहभागिता के लिए आए हुए कूपन एवं रसीद दिखाई गई। विहिप प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, प्रांत सह कोषाध्यक्ष रविंद्र मोहन गोयल की मौजूदगी में 14 जनवरी से शुरू होने वाले धन संग्रह अभियान पर व्यापक चर्चा हुई।
विज्ञापन
चंपत राय ने पिछले दिनों केसर भवन में हुए संत सम्मेलन में कहा था कि धन संग्रह अभियान के पहले दिन संबंधित स्थानों के गण्यमान्य लोगों के पास विचार परिवार से जुड़े लोग जाएंगे। 14 जनवरी को प्रयागराज में सबसे पहले धन संग्रह किससे किया जाएगा, उसके नाम पर भी विचार किया गया।
डिप्टी सीएम से मुलाकात के चंपत राय ने शाम तक समाज के विभिन्न वर्गों, प्रतिष्ठित व्यवसायियों, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों, प्रतिष्ठित चिकित्सकों, पूर्व न्यायाधीश, अधिवक्ताओं, मातृशक्ति के साथ अलग-अलग स्थानों पर बैठकें की। संघ पदाधिकारियों के साथ एक बैठक दिन में तीन बजे लूकरगंज में आयोजित हुई। इसमें संघ के चार नगरों के पदाधिकारियों ने शिरकत की।
तय हुआ कि प्रयागराज में कम से कम तीन लाख हिंदू परिवारों से धनसंग्रह किया जाएगा। यदि एक परिवार में औसतन पांच सदस्य हैं तो इस हिसाब से 15 लाख हिंदुओं से सिर्फ प्रयागराज में ही संपर्क होगा। बताया गया कि महिलाओं की टोली भी धन संग्रह अभियान के लिए निकलेगी। न्याय पंचायत स्तर तक में टोली का गठन विचार परिवार द्वारा किया गया है। एक-एक टोली में न्यूनतम पांच लोगों को शामिल किया गया है। इस अवसर पर कार्यालय प्रमुख सुनील सिंह, अमित पाठक, अश्विनी मिश्र, गौरव जायसवाल आदि मौजूद रहे।
सभी कूपन पर मंदिर के प्रारूप और भगवान श्री राम की फोटो
राम मंदिर निर्माण के धनसंग्रह के लिए आए कूपन में अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर एवं भगवान श्री राम की फोटो बनी हुई है। दस, 100 एवं एक हजार रुपये के कूपन अलग-अलग साइज के हैं। इसके अलावा एक हजार से ज्यादा दान करने वाले लोगों के लिए रसीद भी आई है। हर एक कूपन एवं रसीद पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि का नाम एवं हस्ताक्षर भी हैं।