{"_id":"69f513cfe17b91af7806b0f7","slug":"tehsil-advocates-association-elections-will-be-held-on-june-12-and-counting-of-votes-will-take-place-on-the-same-day-allahabad-news-c-417-1-sald1007-5878-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: तहसील अधिवक्ता संघ का चुनाव 12 जून को, उसी दिन होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: तहसील अधिवक्ता संघ का चुनाव 12 जून को, उसी दिन होगी मतगणना
Sat, 02 May 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 02 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
तहसील अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव को लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है। लंबे इंतजार के बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। पिछले वर्ष विवादों के कारण अटकी चुनाव प्रक्रिया से सबक लेते हुए इस बार 12 जून को मतदान और मतगणना एक ही दिन कराई जाएगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी राम चन्द्र यादव को नियुक्त किया गया है, जबकि सृष्टि नाथ तिवारी और त्रिभुवन नाथ को सहायक चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी राम चन्द्र यादव ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुसार और पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी। मतदाता सूची में शामिल होने के लिए अधिवक्ताओं को सात मई तक फार्म जमा करना होगा। इसके बाद 10 जून को प्रत्याशियों का दक्षता भाषण आयोजित किया जाएगा। मतदान और मतगणना 12 जून को एक ही दिन संपन्न कराई जाएगी और परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे।